फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BCCI vice president reaches Almora, prayed in Chittai, says - turf wicket needed in mountains

बीसीसीआई उपाध्यक्ष पहुंचे अल्मोड़ा, चितई में मत्था टेका, कहा - पहाड़ों में टर्फ विकेट की जरूरत

Mon, 24 Feb 2020 02:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा/रानीखेत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा/रानीखेत Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Feb 2020 02:51 PM IST
सार

  • कहा, बीसीसीआई पहाड़ों में क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे लाने का काम करेगी
  • चितई ग्वल देवता मंदिर में मत्था टेका, रानीखेत में हुआ भव्य स्वागत 

विज्ञापन
BCCI vice president reaches Almora, prayed in Chittai, says - turf wicket needed in mountains
सौरव गांगुली के साथ महिम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा दो दिन के कुमाऊं दौरे पर रविवार को अल्मोड़ा पहुंचे। सुबह उन्होंने चितई ग्वल देवता मंदिर के दर्शन किए और बाद में रानीखेत में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। 

विज्ञापन


 हल्द्वानी से आने के बाद महिम वर्मा ने सुबह चितई ग्वल देवता मंदिर में मत्था टेका और घंटा चढ़ाकर आशीर्वाद मांगा। बाद में वह रानीखेत चले गए। जहां जिला अल्मोड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से उन्होंने मुलाकात की। कहा की पहाड़ों में वर्तमान में टर्फ विकेट की जरूरत है।
विज्ञापन


जिले की सीएयू की सभी क्रिकेट इकाइयों को मजबूती से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई पहाड़ों में क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे लाने का काम करेगी। उन्होंने महिला क्रिकेटरों की भागीदारी को और बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने पर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके स्वागत में सीएयू के काउंसलर दीपक मेहरा, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के अध्यक्ष हरीश मनराल, सचिव हर्ष गोयल, कोषाध्यक्ष उमेश बिष्ट, मनोज जोशी, धीरज खरे, पीयूष रघुवंशी, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के सचिव नूर आलम, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल, सचिव रमेश दानू, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत  के सचिव नीरज वर्मा, गोविंद बिष्ट, धीरेंद्र मेहरा, प्रदीप मेहरा, पंकज जोशी, धीरेंद्र वर्मा, महेंद्र बिष्ट, उमेश बिष्ट, विनोद कांडपाल, सोनू सिद्दीकी, दीपक मेहरा, मनीष परमवीर,विपिन ,तरुण साह,दीप उपाध्याय, पूरन मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed