बीसीसीआई के उपाध्यक्ष बनते ही नौकरी से गायब हुए महिम वर्मा, यूटीयू से हो सकती है छुट्टी
- बगैर विधिवत सूचना के पिछले तीन महीनों से चल रहे हैं अनुपस्थित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष महिम वर्मा की उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी से छुट्टी हो सकती है। वह पिछले तीन महीनों से यूनिवर्सिटी से बगैर विधिवत सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। इस मामले में विश्वविद्यालय ने उनकी आउटसोर्स एजेंसी उपनल को इसकी शिकायत करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार अनीता रावत के मुताबिक महिम यूटीयू में आउटसोर्स कर्मचारी हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से यूनिवर्सिटी को उनके बारे में कोई विधिवत जानकारी नहीं है। यूनिवर्सिटी से उनकी कोई छुट्टी भी मंजूर नहीं है।
उनके बगैर सूचना के अनुपस्थिति पर उपनल को पत्र लिखकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है। यूटीयू की रजिस्ट्रार ने कहा कि महिम यूनिवर्सिटी में क्लर्क हैं। मामले में उपनल को लिखे जाने के साथ ही महिम वर्मा से जवाब भी मांगा गया है, लेकिन उनका अब तक कोई जवाब नहीं मिला।
उधर, उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा ने कहा कि उपनल को महिम वर्मा के संबंध में उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी का पत्र मिल चुका है। यूटीयू का पत्र मिलने के बाद इस संबंध में महिम से जवाब मांगा गया है।
अभी उनका जवाब नहीं मिल पाया है। जवाब मिलने पर पता चलेगा कि वह कहा हैं। यदि उनका जवाब संतोषजनक न हुआ तो उनकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।
मैने नौकरी छोड़ दी है, इस बारे में यूनिवर्सिटी से संपर्क किया जा सकता है।
-महिम वर्मा, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष