फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BCCI Under-23 ODI Trophy 2019 uttarakhand match with goa

अंडर 23 ट्रॉफी 2019: दूसरे मुकाबले में भी उत्तराखंड को मिली हार

Sun, 03 Nov 2019 10:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 03 Nov 2019 10:30 AM IST
सार

  • उत्तराखंड के बल्लेबाजों ने दूसरे मैच में भी किया निराश, 164 रनों पर सिमटी टीम
  • छोटे स्कोर को गोवा की टीम ने दो विकेट गवांकर आसानी से किया हासिल

विज्ञापन
BCCI Under-23 ODI Trophy 2019 uttarakhand match with goa
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बीसीसीआई अंडर-23 वन-डे ट्रॉफी में गोवा ने उत्तराखंड को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी है। उत्तराखंड की बल्लेबाजों ने एक बार फिर प्रशंसकों को निराश किया। अवनीश की अर्धशतकीय पारी को छोड़ दें तो कोई बल्लेबाज सम्मानजनक पारी नहीं खेल सका। टीम पूरे 50 ओवर भी खेल नहीं सकी और महज 164 रनों पर सिमट गई। उत्तराखंड की यह लगातार दूसरी हार है।

विज्ञापन


कसिगा क्रिकेट ग्राउंड में हुए मुकाबले में उत्तराखंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। सलामी बल्लेबाज राजेश तंगरी शून्य पर आउट हुए। आर्यन शर्मा भी 16 रन पर पवेलियन लौट गए। अवनीश सुधा ने अजीत सिंह रावत के साथ मिलकर टीम को संभाल और स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया। अजीत 31 रन पर विकेट गवां बैठे।
विज्ञापन


अवनीश ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन वो भी 78 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। विजय शर्मा 6, हिमांशु बिष्ट 1, हर्मन सिंह शून्य, अग्रिम तिवारी 1, प्रदीप चमोली 2, निखिल कोहली शून्य पर आउट हो गए। पूरी टीम 38.5 ओर में 164 रन ही बना सकी। गोवा की तरफ से धीरज यादव ने 4, निखिल सुरलकेर ने 3, विशंबर, वेदांत नायक ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोवा टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव गोवेकर (12) का शुरुआती ओवर में विकेट गिरकर पहला झटका लगा, लेकिन इसके बाद इशान गडेकर व कश्यप उदय कुमार ने क्रीज पर टिककर उत्तराखंड के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। दोनों ने अर्धशतक जड़े। कश्यप 59 के स्कोर पर आउट हुए। इशान ने 70 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। सुयश भी नाबाद 8 रन बनाकर लौटे। उत्तराखंड की तरफ से अग्रिम तिवारी, आर्यन शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। 

रोमांचक मुकाबले में दो रन से जीता सौराष्ट्र

सौराष्ट्र व त्रिपुरा के बीच हुए मैच में रोचक भिड़ंत देखने को मिली। सौराष्ट्र की ओर से दिए 180 रनों के लक्ष्य का गेंदबाजों ने बखूबी बचाव किया। सौराष्ट्र के गेंदबाजी आक्रमण के सामने त्रिपुरा की टीम लक्ष्य के करीब पहुंचते-पहुंचते मैच गवां बैठी। करीबी मुकाबले में सौराष्ट्र ने महज दो रन से मैच जीत लिया। 

अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में खेले गए मुकाबले में सौराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी की। शुरुआती बल्लेबाजों ने खासा निराश किया। हार्विक देसाई शून्य, केविन जिवरजनी 17, विश्वराज 8, तरंग गोहेल 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यश पारेख ने 33, अभल करेथा ने 28, पार्थ ने 49 रनों का योगदान दिया। पटेलभाई 14, दीपराज 3, देवांग 1, प्रणव शून्य रन पर आउट हुए। पूरी टीम 47.3 ओवर में 180 रन ही बना सकी। त्रिपुरा के अभिजीत सरकार ने 5, जे अरुण कुमार, चंदन राय ने 2-2 व विक्रम देवनाथ ने 1 विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिपुरा की टीम के सलामी बल्लेबाज सम्राट शून्य, विक्रम दास 5 रन पर आउट हुए। अरूप दत्ता ने जे अरुण कुमार के साथ मिलकर अहम साझेदारी की। अरूप 34 रन व अरुण कुमार 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इसके बाद सौराष्ट्र के गेंदबाजों ने धीरे-धीरे मैच पकड़ में लेना शुरू किया।

दीपायन 6, शुभम 1, श्याम शकील 16 रन पर आउट हुए। विक्रम देबनाथ व चंदन राय ने टीम को लक्ष्य के करीब ला दिया। दोनों ने 22-22 रनों की पारी खेली। उनके आउट होते ही अभिजीत शून्य पर आउट हुए और पूरी टीम 178 रनों पर ऑलआउट हो गई। सौराष्ट्र की तरफ से प्रणव ने 3, देवांग, दीपराज सिन्हा ने 2-2, पार्थ, पटेलभाई, केविन ने 1-1 विकेट लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed