फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bcci guidelines Only Online Certificates will be valid in all sports trial in uttarakhand

बीसीसीआई ने जारी की गाइडलाइन, ट्रायल में अब केवल ऑनलाइन रिकॉर्ड प्रमाणपत्र ही होंगे मान्य 

Tue, 27 Aug 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Aug 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
Bcci guidelines Only Online Certificates will be valid in all sports trial in uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में चल रहे ट्रायल में खिलाड़ियों के दस्तावेजों में गड़बड़ी की आशंका पर बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने रजिस्ट्रेशन कराने वाले खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन रिकॉर्ड में चढ़े प्रमाणपत्र की अनिवार्यता लागू कर दी है।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने स्पष्ट कहा कि खिलाड़ियों से स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा प्रमाणित दस्तावेज किसी भी सूरत में न लिए जाएं। इस संबंध में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) को गाइडलाइन भी जारी कर दी है। 
विज्ञापन


गाइडलाइन मिलते ही सीएयू ने सोमवार को सभी जिलों की क्रिकेट एसोसिएशन को इसकी जानकारी दी। सीएयू ने एसोसिएशनों के पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि रजिस्ट्रेशन में ऑनलाइन रिकॉर्ड में चढ़े प्रमाणपत्र ही लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान व ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि द्वारा प्रमाणित प्रमाणपत्र नहीं होंगे मान्य

प्रधान, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि द्वारा प्रमाणित जन्म प्रमाणपत्र न लिए जाएं। क्योंकि पूर्व के कई मामलों में जनप्रतिनिधि द्वारा प्रमाणित पत्रों में गड़बड़ी पाई गई हैं। एसोसिएशनों को खिलाड़ियों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए समय देने को कहा है, ताकि कोई पात्र खिलाड़ी वंचित न रहे।

कई दस्तावेजों में मिली थी गड़बड़ी
पिछले वर्ष उत्तराखंड टीम के ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों के दस्तावेजों में कई गड़बड़ियां सामने आई थी। इनमें खिलाड़ियों के जन्म प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र में गड़बड़ी के कई आरोप लगे थे। मामला खेल मंत्री अरविंद पांडेय तक भी पहुंचा था। 

बीसीसीआई ने स्पष्ट गाइडलाइन जारी की है कि खिलाड़ियों से सिर्फ ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज प्रमाणपत्र स्वीकार किए जाएं। इस संबंध में जिलों की क्रिकेट एसोसिएशनों को निर्देश दे दिए हैं।  
-पीसी वर्मा, सचिव, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed