फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bcci ban cooch behar trophy under-19 cricketer for fraud

बीसीसीआई ने इस अंडर-19 क्रिकेटर पर लगाया दो साल का बैन, कूच बिहार ट्रॉफी में बनाए थे सबसे ज्यादा रन

Thu, 07 Mar 2019 10:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Mar 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
Bcci ban cooch behar trophy under-19 cricketer for fraud
बीसीसीआई - फोटो : डेमो

उत्तराखंड टीम की अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले संयम अरोड़ा पर बीसीसीआई ने दो साल का प्रतिबंध लगाया है। संयम अरोड़ा ने बीसीसीआई को जो जन्म प्रमाणपत्र और बोनाफाइड प्रमाणपत्र दिए थे, जांच में वे दोनों ही गलत पाए गए हैं।

विज्ञापन

 

बता दें कि ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ये दूसरे खिलाड़ी रहे हैं। बुधवार को उत्तराखंड क्रिकेट संचालन समिति (यूसीसीसी) के स्थानीय समन्वयक अमित पांडे ने बताया कि बीसीसीआई ने संयम पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन

साथ ही यूसीसीसी ने भी संयम पर दो साल कर प्रतिबंध लगा दिया है। अब वह अगले दो साल तक बीसीसीआई के किसी भी टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेंगे। संयम ने अपना जन्म प्रमाणपत्र और बोनाफाइड प्रमाणपत्र सात दिसंबर 2001 का होना बताया था। 

 

लेकिन जांच में पाया गया है कि उनका जन्म सात जनवरी 1998 में हुआ था। जांच में दोनों दस्तावेज गलत पाए गए हैं। जिस पर उन्हें दो साल के लिए प्रतिबंध कर दिया गया। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed