{"_id":"64f0f092e38ab12218097a45","slug":"bba-student-arrested-with-one-kilo-of-ganja-dehradun-news-c-5-drn1005-235067-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एक किलो गांजे के साथ बीबीए का छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एक किलो गांजे के साथ बीबीए का छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन
नेहरू काॅलोनी पुलिस ने एक किलो से अधिक गांजे के साथ बीबीए के छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी नेहरू कॉलेनी लोकेंद्र बहुुगुणा ने बताया कि चेकिंग के दौरान नई बस्ती पुल के पास एक बाइक सवार युवक को रोका गया। युवक के बैग को चेक किया तो उससे दो पैकेट बरामद हुए, जिसमें 1832 ग्राम गांजा पाया गया। आरोपी की पहचान शशांक गौतम निवासी ग्राम दीगसी थाना हाजीपुर जिला वैशाली बिहार हाल निवासी सुद्धोवाला के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह तुलाज कॉलेज धूलकोट झाझरा देहरादून में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है।
परीक्षा में कुछ विषयों में बैक आने के कारण पैसों की जरूरत थी। उसने संतोष नाम के व्यक्ति से आईएसबीटी से दो दिन पहले गांजा खरीदा था। वह दून यूनिवर्सिटी के छात्रों को गांजा बेचने गया था।