फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bawaal on india nepal border no man's land

नोमेंस लैंड में लगी अस्थायी दुकानें हटाने को लेकर भारत-नेपाल बॉर्डर पर बवाल 

Sat, 10 Mar 2018 03:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sat, 10 Mar 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
bawaal on india nepal border no man's land
भारत नेपाल सीमा पर पैट्रोलिंग करते एसएसबी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

नेपाल के सीमांत बाजार ब्रह्मदेव से सटे नोमेंस लैंड की भूमि पर नेपाली नागरिकों की ओर से लगाई गई अस्थायी दुकानों को एसएसबी ने शुक्रवार को हटवा दिया।

विज्ञापन


इसके विरोध में नेपाल के लोगों ने ब्रह्मदेव सीमा पर करीब आधा घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में दोनों देशों के पुलिस अधिकारियों एवं सिद्धनाथ मंदिर समिति के शिष्टमंडल के बीच हुई वार्ता से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


तय हुआ कि शनिवार को मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम से वार्ता के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। विवाद के चलते सीमा पर अफरा-तफरी मची रही। कई श्रद्धालु भय से बाबा सिद्धनाथ के दर्शन किए बगैर लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी के असिस्टेंट पर सभी दुकानों को हटवा दिया

bawaal on india nepal border no man's land
indo nepal border
नेपाल के ब्रह्मदेव बाजार से पहले नोमेंस लैंड पर सड़क किनारे नेपाली नागरिक हर साल अस्थायी दुकानें लगाते हैं। चूंकि मामला नोमेंस लैंड का है तो शनिवार को एसएसबी के असिस्टेंट तन्वी शुक्ला के निर्देश पर एसएसबी ने सभी दुकानों को हटवा दिया।

इससे गुस्साए नेपाल के लोगों ने तखत आदि डालकर रास्ता जाम कर दिया। सूचना पर एसएसबी के अधिकारी एवं कोतवाल अरुण कुमार वर्मा के साथ ही नेपाल पुलिस के अधिकारी और नेपाल सिद्धनाथ मंदिर समिति ब्रह्मदेव के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद विवाद शांत हुआ।

तय हुआ कि शनिवार को एसडीएम अनिल चन्याल से वार्ता के बाद निर्णय लिया जाएगा, लेकिन तब तक नोमेंस लैंड में दुकानें नहीं लगेंगी। दुकानों को हटाने की कार्रवाई से ब्रह्मदेव सीमा पर करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालात देख बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को ब्रह्मदेव जा रहे कई श्रद्धालु भय से दर्शन किए बगैर ही लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed