{"_id":"69c1a14cefd01c24a20c35fa","slug":"basti-b-protests-against-rispana-bindal-dehradun-news-c-5-1-drn1031-929057-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एलिवेटेड रोड के विरोध में प्रभावित परिवारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एलिवेटेड रोड के विरोध में प्रभावित परिवारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना के विरोध में बस्ती बचाओ आंदोलन के बैनर तले बड़ी संख्या में प्रभावित परिवारों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर परियोजना को तत्काल निरस्त करने की मांग की।
आंदोलन के संयोजक अनंत आकाश सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने कहा कि परियोजना जनविरोधी और पर्यावरण के लिए हानिकारक है। लगभग 6200 करोड़ रुपये की इस परियोजना से हजारों परिवार विस्थापित होंगे लेकिन सरकार केवल रजिस्ट्रीधारियों को ही नोटिस दे रही है। वर्षों से बसे अन्य परिवारों को नजरअंदाज किया जा रहा है। ज्ञापन में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत सभी प्रभावितों को पुनर्वास और मुआवजा देने की मांग की गई। साथ ही 1500 से अधिक पेड़ों के कटान और नदियों में निर्माण कार्य को लेकर गंभीर चिंता जताई गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान नुरैशा अंसारी, विप्लव अनंत, प्रभात डंडरियाल, काशीराम नौटियाल, शबनम, बिरवति, धनसिंह पंवार, रामलखन आदि मौजूद रहे।