फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   basket ball

बास्केटबाल में स्टेडियम ट्रेनीज की दोहरी जीत

Tue, 10 Dec 2013 11:35 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Dec 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
basket ball

जिला स्तरीय महिला ओपन और बालक अंडर-19 बास्केटबाल प्रतियोगिता के पहले दिन स्टेडियम ट्रेनीज का दबदबा रहा। ट्रेनीज ने महिला ओपन वर्ग में दो मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

विज्ञापन


परेड ग्राउंड स्थित बास्केटबाल कोर्ट में मंगलवार को पहले मैच में स्टेडियम ट्रेनीज-ए का सामना सेंट एग्नेस इंटर कालेज से हुआ। इसमें स्टेडियम ट्रेनीज-ए ने 26-10 से जीत हासिल की। स्टेडियम की शिवानी ने 10 और अंजलि ने 8 अंक बनाए। दूसरे मैच में स्टेडियम ट्रेनीज-बी ने एमकेपी पीजी कालेज को 20-18 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


स्टेडियम की ज्योति ने 12 अंक जुटाए। तीसरे मैच में सेंट एग्नेस ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को 19-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। सेंट एग्नेस की दीपिका ने 10 अंक जुटाए। चौथे मैच में सरदार भगवान सिंह पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट ने एमकेपी पीजी कालेज को 23-20 से हराया। मैच में सरदार भगवान सिंह पैरामेडिकल की नैनिका ने 16 अंक बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 बालक वर्ग के पहले मैच में केवि बीरपुर ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को 28-9 से एकतरफा शिकस्त दी। केवि बीरपुर के गौतम ने 16 और आशीष ने 9 अंक हासिल किए। दूसरे मैच में केवि वारियर्स  ने एसजीआरआर बिंदाल को 39-2 से हराया। केवि वारियर्स के वेदप्रकाश ने 14 अंक जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed