फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women national boxing championship 2018 Uttarakhand Four Girls participate

महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपना दम दिखाएंगी उत्तराखंड की चार बेटियां

Tue, 02 Jan 2018 09:37 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 Jan 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
women national boxing championship 2018 Uttarakhand Four Girls participate

रोहतक (हरियाणा) में छह से 12 जनवरी तक होने वाली सीनियर महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन कर दिया गया है। कुल दस खिलाड़ियों की इस टीम में चार खिलाड़ी उत्तराखंड पुलिस से हैं। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 दिसंबर से चले प्रशिक्षण शिविर के बाद मंगलवार को टीम की घोषणा कर दी गई।

विज्ञापन


चयन समिति ने 45-48 किलो भार वर्ग में देहरादून की अर्चना थापा, 48-51 किलो भार वर्ग में नैनीताल की पूनम बिष्ट, 51-54 किलो भार वर्ग में चंपावत की ज्योति बोरा, 54-57 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड पुलिस की कमला बिष्ट, 57-60 किलो भार वर्ग में ऊधमसिंह नगर की प्रियंका चौधरी, 60-64 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड पुलिस की विनीता महर, 64-69 किलो भार वर्ग में पिथौरागढ़ की बबीता बिष्ट, 69-75 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड पुलिस की नम्रता कसनियाल, 75-81 किलो भार वर्ग में देहरादून की कल्पना और 81 किलो से अधिक भार वर्ग में उत्तराखंड पुलिस की संगीता का चयन किया है।
विज्ञापन


चयन समिति में उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह खोलिया, संयुक्त सचिव पूरन बोरा, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष कै. धरम चंद, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कै. देवी चंद आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed