{"_id":"5b1a09eb4f1c1b644d8b569b","slug":"uttarakhand-srishti-name-in-guinness-book-of-world-record","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की बेटी ने किया ऐसा कारनामा कि गिनीज बुक में शामिल हो गया नाम","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
उत्तराखंड की बेटी ने किया ऐसा कारनामा कि गिनीज बुक में शामिल हो गया नाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Sat, 09 Jun 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
srishti shah
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के तल्ली बाजार निवासी सृष्टि साह जगाती को दो घंटे में 3435 फुट लंबी पेंटिंग तैयार कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने का गौरव हासिल हुआ है। उन्हें मिली इस सफलता पर लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने सृष्टि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
मालूम हो कि कला आकार फाउंडेशन की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर गत तीन जून को दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में सबसे लंबी पेंटिंग बनाने के लिए देशभर से 1145 प्रतिभावान कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। इस टीम में नगर की सृष्टि भी शामिल थी।
विज्ञापन
कलाकारों ने कड़ी मशक्कत से सिर्फ दो घंटे में ही 3435 फुट लंबी पेंटिंग तैयार करके चीन का रिकार्ड ध्वस्त कर इस रिकार्ड भारत के नाम कर लिया।
guinness book of world record
सृष्टि बचपन से कला के प्रति खास रुचि रखती हैं। उनकी प्राइमरी से लेकर इंटर तक पढ़ाई सेंट मैरी कांवेंट नैनीताल से हुई है।
उन्होंने हाईस्कूल 2011 और इंटर की परीक्षा 2013 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। वह इस समय वन स्थली विद्या पीठ राजस्थान से ड्राइंग आर्ट्स मास्टर का डिप्लोमा कर एमफिल कर रही हैं।
सृष्टि के पिता गोपाल साह जगाती व्यवसायी जबकि माता आरती साह गृहिणी हैं। सृष्टि को मिली इस सफलता पर कई लोगों ने खुशी जताई है। खुशी जताने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक चंदन राम दास, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी और पप्पू साह आदि शामिल हैं।