फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand ila become judge in jharkhand

पीसीएस (जे) क्वालिफाई कर उत्तराखंड की इला बनी झारखंड में जज

Thu, 26 Oct 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Oct 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand ila become judge in jharkhand

उत्तराखंड की एक और बेटी ने शानदार सफलता हासिल कर परिवार और राज्य का नाम रोशन किया है। मूलत: कांडे गांव, अल्मोड़ा निवासी इला कांडपाल ने झारखंड पीसीएस (जे) परीक्षा क्वालिफाई करने में सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे गांव में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन


इला के पिता दिनेश मोहन मुरादाबाद में विद्युत विभाग में कार्यरत रहने के बाद कुछ वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए। मुरादाबाद के सेंट मैरी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद इला ने हिन्दू कॉलेज से पढ़ाई की। दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी और एलएलएम करने के बाद उन्होंने नेट क्वालिफाई किया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने डीयू में ही असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर सेवाएं दी। हालांकि उनके मन में पीसीएस (जे) क्वालिफाई करने का सपना पल रहा था, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने तैयारियां जारी रखी। करीब दो साल तक शिक्षण कार्य से जुड़े रहने के बाद उन्होंने झारखंड पीसीएस (जे) की परीक्षा दी और दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व परिजनों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग स्तरों पर मिले सहयोग के कारण ही उनकी सफलता की राह आसान हुई। दिल्ली में रहते हुए ही उन्होंने परीक्षा की तैयारियां की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed