{"_id":"5750b56e4f1c1b7d2810c054","slug":"uttarakhand-girl-zahra-will-participate-in-united-nations","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएन में भारत का नाम रोशन करेगी उत्तराखंड की जहरा","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
यूएन में भारत का नाम रोशन करेगी उत्तराखंड की जहरा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 03 Jun 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
जहरा रिजवी
- फोटो : अमरउजाला
इकोल ग्लोब गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल की 12वीं की छात्रा जहरा राजवी का चयन इंडियन इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशन (आईआईएमयूएन) के अंतरराष्ट्रीय चैप्टर के लिए किया गया है। जहरा 15 से 17 अगस्त तक संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय न्यूयार्क में होने वाले कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
कुछ समय पूर्व शिमला के ऑकलैंड स्कूल में आईआईएमयूएन की कांफ्रेंस में देशभर के अलग-अलग स्कूलों के चार सौ से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इसमें जहरा ने बेस्ट रिपोर्टर का खिताब जीता था।
विज्ञापन
इसी उपलब्धि के बाद देश के प्रतिनिधि के तौर पर उनका चयन किया गया। देश के अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राओं को यहां इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। जहरा की उपलब्धि पर स्कूल की प्रिंसिपल वृंदा घोष ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जहरा की इस उपलब्धि से अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन