{"_id":"5c0691e1bdec22416829213e","slug":"uttarakhand-girl-nikita-rana-in-miss-asia-2018-top-ten","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस एशिया प्रतियोगिता के टॉप 10 में पहुंची उत्तराखंड की बेटी, 25 देशों की सुंदरियां ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
मिस एशिया प्रतियोगिता के टॉप 10 में पहुंची उत्तराखंड की बेटी, 25 देशों की सुंदरियां ने किया प्रतिभाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
Updated Wed, 05 Dec 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
निकिता राणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चंबा की पुरुषोलगांव निवासी निकिता राणा ने चीन के शंघाई में आयोजित मिस एशिया-2018 की प्रतियोगिता में टॉप 10 में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निकिता का कहना है कि मॉडलिंग के प्रति उनका गहरा रुझान है और वह इसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहतीं हैं।
विज्ञापन
चीन के शंघाई में 16 से 23 नवंबर तक मिस एशिया-2018 प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें 25 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। पुरुषोलगांव की रहने वाली निकिता राणा ने प्रतियोगिता के टॉप 10 में स्थान बनाकर यह साबित किया है कि यदि किसी में हुनर है, तो सफलता अवश्य कदमों को चूमेंगी।
विज्ञापन
निकिता के पिता धूम सिंह राणा एसएसबी से सेवानिवृत्त हैं। मां सुमित्रा देवी गृहणी हैं। छोटा भाई हिमांशु राणा मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। निकिता ने जुलाई 2018 में चंडीगढ़ में पहली बार अपना ऑडिशियन दिया था।
विज्ञापन
इसमें टॉप में रहने से उसका चयन इस इंटरनेशनल एवार्ड के लिए हुआ था। निकिता ने चंबा के कार्मल स्कूल से हाईस्कूल किया था। इसके बाद नरेंद्रनगर से इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में पॉलिटेक्निक किया। इसके बाद कुछ समय तक देहरादून में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी भी की। निकिता अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं।