फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 5th class student make record of 1500 mathematics answer in 7 minutes

5वीं के छात्र ने 7 मिनट में दे दिया गणित के 1300 सवालों का जवाब

Wed, 19 Dec 2018 09:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Dec 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand 5th class student make record of 1500 mathematics answer in 7 minutes
रुद्राक्ष तिवारी

आपको यह पढ़कर हैरानी ही होगी कि पांचवी के छात्र का दिमाग इतना तेज भी हो सकता है।  यूनिवर्सल कांसेप्ट मेंटल अर्थमेटिक सिस्टम (यूसीएमएएस) की ओर से मलयेशिया के कजांग में आयोजित 23वीं अंतरराष्ट्रीय मेंटल अर्थमेटिक प्रतियोगिता में द्वाराहाट के नौ वर्षीय पांचवीं के छात्र रुद्राक्ष तिवारी ने चैंपियनशिप जीती है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में 40 से अधिक देशों के ढाई हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में 200 अंक गणितीय प्रश्न और 1200 से 1500 अंकगणितीय परिचालन पूछे गए थे, जिन्हें आठ मिनट में हल करना था।
विज्ञापन

 

रुद्राक्ष ने सभी सवाल रिकॉर्ड सात मिनट 24 सेकेंड में हल कर दिए। यह प्रतियोगिता नौ और 10 दिसंबर को मलयेशिया की यूनिवर्सिटी तेनागा कजांग में हुई थी।

रुद्राक्ष ने अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया है। यूसीएमएएस इंटनरेशनल के संस्थापक और अध्यक्ष प्रो. डिनो वोंग ने मास्टर रुद्राक्ष को चैंपियन ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और अन्य पुरस्कार दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed