{"_id":"5a01f3484f1c1b6d548bb73e","slug":"samandar-singh-won-bronze-medal-in-national-swimming-compitition","type":"story","status":"publish","title_hn":"समंदर सिंह ने नेशनल स्वीमिंग में 1200 प्रतिभागियों को पछाड़ हासिल की खिताबी जीत","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
समंदर सिंह ने नेशनल स्वीमिंग में 1200 प्रतिभागियों को पछाड़ हासिल की खिताबी जीत
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाइनवर्ग ऐलन स्कूल के शिक्षक समंदर सिंह ने मैसूर में आयोजित 14वीं नेशनल मास्टर्स स्वीमिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से एक से तीन नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में देश के करीब 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्कूल प्रबंधन ने उनकी कामयाबी पर उनको बधाई दी है।
विज्ञापन
मैसूर के चामुंडा स्टेडियम के तरणताल में आयोजित प्रतियोगिता में समंदर सिंह ने 30 से 34 वर्ष आयु वर्ग 100 मीटर बटर फलाई प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। बताया कि उन्होंने 400 फ्री स्टाइल में चौथा, 100 मीटर बैक स्ट्रोक में पांचवां, 100 मीटर फ्री स्टाइल में चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
बताया कि उनकी पत्नी सुमन सिंह ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने 200 मीटर एकल, 100 मीटर बैक स्ट्रोक, 200 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर बटर फ्लाई में प्रतिभाग किया। तीन प्रतियोगिताओं में उन्होंने चौथा और एक में पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
कहा कि उनका लक्ष्य इंटरनेशनल मास्टर्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का है। कहा कि संसाधन के अभाव में वह प्रतिभाग नहीं कर पा रहे है। कहा कि यदि सरकार मदद करें, तो वह उत्तराखंड का नाम रोशन करने की पूरी कोशिश करेंगे।
वहीं, शिक्षक समंदर सिंह की कामयाबी पर वाइनवर्ग ऐलन स्कूल के प्रधानाचार्य लेस्ली टिंडेल ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय को समंदर सिंह पर गर्व है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।