{"_id":"59871b184f1c1b93628b4977","slug":"ritu-negi-wins-gold-medal-in-international-taekwondo-championship-at-bangkok","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ की बेटी ने बैंकाक में दिखाया दम, इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड ","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
पहाड़ की बेटी ने बैंकाक में दिखाया दम, इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
Updated Sun, 06 Aug 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ की बेटी ने एक बार फिर दम दिखाया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर ऋतु ने देश का नाम रोशन किया। थाईलैंड के बैंकाक में पौड़ी की बेटी रितु नेगी ने ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया। रितु की जीत की खबर मिलते ही गांव में जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन
मंडल मुख्यालय पौड़ी से 20 किमी दूर कफोलस्यूं नौली गांव की रितु नेगी ने थाईलैंड में पांच अगस्त को गोल्ड मेडल हासिल किया। इससे पहले रितु ताइक्वांडो की राष्ट्रीय स्पर्धा में तीन गोल्ड मेडल व दो सिल्वर मेडल जीत चुकी है।
विज्ञापन
21 वर्षीय रितु अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही रहती हैं। गांव में उनकी दादी व चाचा बलदेव सिंह नेगी रहते हैं। गोल्ड मेडल मिलने की सूचना मिलते ही गांव में खुशियों को लहर छा गई। मिठाइयां बांटने के साथ ही जश्न मनाया गया। चाचा बलदेव सिंह नेगी ने बताया कि गर्मियों में रितु गांव पहुंचती हैं, लेकिन उस दौरान भी अभ्यास जारी रखती हैं।
विज्ञापन