फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nine year old child make record for reading Quran

इस नौ साल के बच्चे को कंठस्थ याद है पूरी कुरान, बना दिया नया रिकॉर्ड

Wed, 21 Feb 2018 01:13 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
Nine year old child make record for reading Quran
नौ वर्षीय जैद हसन

उत्तराखंड में सबसे कम उम्र में कुरान कंठस्थ (हिफ्ज) करने का रिकॉर्ड बनाने वाले नौ वर्षीय जैद हसन ने एक बार फिर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। सहारनपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड कुरान पढ़ने की प्रतियोगिता में जैद ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वह अब 13 मार्च को महाराष्ट्र में होने वाली राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


जमीयत उलेमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी और दारूल उलूम देवबंद के पूर्व कुलपति मौलाना गुलाम वुस्तानवी की ओर से मौलाना हुसैन अहमद मदनी मदरसा अंबेहटा सहारनपुर में 9वीं यूपी-उत्तराखंड कुरान प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में दोनों प्रदेशों के 280 मदरसों के 2240 छात्रों ने हिस्सा लिया था। मदरसा दार-ए-अरकम आजाद कॉलोनी के चार छात्रों ने भी इस प्रतियोगिता में शिरकत की। मदरसे के जैद हसन ने पूरे कुरान वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम व मौहम्मद शाहनवाज ने दूसरा स्थान हासिल किया। मंगलवार को उनके दून पहुंचने पर आईएसबीटी पर मदरसा कमेटी और समुदाय के लोगों ने पुरजोश इस्तकबाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदरसा दार-ए-अकरम के हाफिज मोहम्मद शाहनजर ने बताया कि 25 फरवरी को इन छात्रों का सम्मान समारोह आजाद कॉलोनी मदरसे में किया जाएगा। इस मौके पर जमीयत के प्रदेश महासचिव मौलाना अल्ताफ  हुसैन मजाहिरी,  हाफिज सुलेमान, मोहम्मद शाहनजर, मास्टर अब्दुल सत्तार, मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष गुलजार अहमद, हाजी इकबाल अहमद, हाजी सलीम अहमद, मौलाना अब्दुल वाजिद, कारी शारिब, कारी आरिफ, हाफिज हामिद, तोसीफ  अहमद, तोफीक अहमद, शमून अहमद, अशरफ अली, हाफिज अरशद, अब्दुल  कादिर, मौ. फैजान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed