{"_id":"5b9158f2867a557f02566571","slug":"mountaineer-puja-paldiya-sharma-will-climb-papsura-mountains","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की बेटी ने दिखाया दम, डीकेडी 2 फतह के बाद अब पापसुरा पर्वत फतह की तैयारी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
उत्तराखंड की बेटी ने दिखाया दम, डीकेडी 2 फतह के बाद अब पापसुरा पर्वत फतह की तैयारी
तृप्ति भण्डारी/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 07 Sep 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
pooja
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कुसुमखेड़ा की 24 वर्षीय पर्वतारोही पूजा पलड़िया शर्मा समुद्र तल से 5670 मीटर की ऊंचाई पर स्थित उत्तरकाशी के द्रोपदी का डांडा 2 (डीकेडी 2) को पार कर चुकी हैं। अपने अगले आरोहण के लिए वह बुधवार रात हिमाचल रवाना हो चुकी हैं। वह अब इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (आईएमएफ) की ओर से कुल्लू के 6400 मीटर ऊंचे पापसुरा पर्वत का आरोहण करेंगी।
विज्ञापन
पूजा के अनुसार उनके पर्वतारोहण का सफर नैनीताल से शुरू हुआ। वहां उन्होंने 10 दिन का रेस्क्यू कोर्स किया। इसके बाद नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) उत्तरकाशी से एक-एक माह का बेसिक और एडवांस कोर्स किया। उन्होंने 2017 में 16 हजार फुट ऊंचे चमोली के रूपकुंड पर्वत पर भी फतह पाई। भविष्य में माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने के लिए वह जीतोड़ मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन
अगले अभियान में मदद के लिए उन्होंने विधायक नवीन दुम्का को पत्र लिखा है। पूजा ने पीएसएमएस इंटर कॉलेज गौलापार से 12वीं की पढ़ाई कर एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से एमए योग से किया है। वह लोगों को योग भी सिखाती हैं। पूजा की मां गीता पलड़िया बसंतपुर गौलापार की ग्राम प्रधान और पिता जीवन चंद्र व्यवसायी हैं। पूजा ने बताया कि उनके पति नवीन चंद्र शर्मा और ससुर दयाकृष्ण शर्मा भी उनकी मदद करते हैं।
विज्ञापन