{"_id":"59ac574e4f1c1bf0278b5014","slug":"kuhu-and-rohan-victory-in-greece-open-international-badminton-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के कुहू और रोहन ने ग्रीस में दिखाया दम, मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में हासिल की खिताबी जीत ","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
भारत के कुहू और रोहन ने ग्रीस में दिखाया दम, मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में हासिल की खिताबी जीत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड की कुहू गर्ग और दिल्ली के रोहन कपूर की जोड़ी ने ग्रीस ओपन इंटरनेशनल (हेलास इंटरनेशनल) बैडमिंटन टूर्नामेंट के मिक्स्ड डबल खिताब जीत लिया है। कुहू और रोहन की जोड़ी ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के ही उत्कर्ष और करिश्मा की जोड़ी को सीधे सेटों में शिकस्त दी। अंतरराष्ट्रीय शटलर कुहू गर्ग का ओपन इवेंट में यह पहला इंटरनेशनल खिताब है।
विज्ञापन
ग्रीस में खेली जा रही प्रतियोगिता में कुहू गर्ग और रोहन की जोड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। शनिवार को कुहू और रोहन की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में स्वीडन की जोड़ी को हराकर खिताबी दौर में जगह बनाई थी। रविवार को फाइनल में उन्होंने भारत की ही करिश्मा वाडेकर और उत्कर्ष अरोड़ा की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-19 और 21-19 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा और प्रतिद्वंद्वी टीम को मुकाबले में लौटने का कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि कुहू का ओपन इवेंट में यह पहला इंटरनेशनल टाइटल है। इससे पहले 2013 में उन्होंने जूनियर मिक्स्ड डबल्स में बेल्जियम जूनियर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। वहीं, कुहू के खिताब जीतने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार समेत प्रदेश के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन