फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kamaal ali hasan wins silver medal in River rafting national championship 

‘कमाल’ ने नेशनल रिवर राफ्टिंग में दिखाया कमाल, जीता सिल्वर और कांस्य पदक

Tue, 16 Oct 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कालसी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कालसी Updated Tue, 16 Oct 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
kamaal ali hasan wins silver medal in River rafting national championship 
कमाल हसन अली

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली में चल रही रिवर राफ्टिंग नेशनल चैंपियनशिप में कालसी जामस्रोत निवासी कमाल हसन अली ने एक सिल्वर और कांस्य पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अली ने मध्य प्रदेश की टीम में खेलते हुए यह पदक हासिल किए हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली स्थित व्यास नदी में 12-13 अक्तूबर के बीच नेशनल राफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें कमाल दो पदक जीतने में कामयाब रहे। वह वर्ष 2014 से राफ्टिंग खेल में सक्रिय हैं।
विज्ञापन


उनके पिता मोहम्मद अली भी रिवर राफ्टिंग में इंटरनेशनल चैंपियन रह चुके हैं, उन्होंने वर्ष 2000 में जापान में हुई इंटनेशनल रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता था। ऐसे में अब बेटे को भी उसी राह में चलता देख मोहम्मद अली खासा खुश है। कमाल ने बताया कि अब उनका फोकस इंटरनेशनल रिवर रॉफ्टिंग पर रहेगा। बताया कि उनके पिता आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर हैं, जो वर्तमान में मध्य प्रदेश में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह वहां पर अर्द्ध सैनिक बलों को रॉफ्टिंग की ट्रेनिंग देते हैं। उन्हीं के नेतृत्व में उन्होंने रॉफ्टिंग के गुर सीखे हैं। इस कारण कमाल ने एमपी से ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का निर्णय लिया। कहा उत्तराखंड सरकार यदि उन्हें निमंत्रण दे तो वह राज्य की ओर से आगे आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। स्थानीय निवासी इमाम अली, एडवोकेट क्षमा शर्मा आदि का कहना है कि कमाल ने प्रतियोगिता में सिल्वर और कांस्य पदक जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed