फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Journalist sangeeta rawat Got first late Murari Lal Maheshwari Smriti Gold Medal

पत्रकारिता में टॉपर संगीता रावत को मिला पहला स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति गोल्ड मेडल

Thu, 29 Nov 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 29 Nov 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Journalist sangeeta rawat Got first late Murari Lal Maheshwari Smriti Gold Medal
संगीता रावत

कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में संचालित पत्रकारिता और जनसंचार विभाग की टॉपर को अमर उजाला के संस्थापक स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक देकर नई परंपरा की शुरुआत हुई है। परिसर के एएन सिंह सभागार में कुमाऊं विवि के 15 वें दीक्षांत समारोह में सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने पत्रकारिता और जनसंचार विभाग में सत्र 2017-18 की टॉपर संगीता रावत को यह पहला पदक देकर सम्मानित किया। संगीता ने 78.40 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। विवि में पत्रकारिता विभाग के टॉपर को अब हर वर्ष स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा।

विज्ञापन


संगीता के पिता उमराव सिंह रावत कलेक्शन अमीन हैं। संगीता पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में शोध करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि उनके भाई पंकज रावत ने 2015 में भू-गर्भ विज्ञान में टॉप किया था, जिसके लिए उन्हें भी कुमाऊं विश्वविद्यालय ने कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया था। पंकज भू-वैज्ञानिक हैं। कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल, कुलसचिव डॉ. महेश कुमार सहित सभी प्राध्यापकों ने अमर उजाला के इस प्रयास को काफी सराहा। कहा कि इस पहल से पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों को और परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed