फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International weightlifter Mukesh Pal Qualifying Police Olympic Games 

अब चीन में दम दिखाएंगे देवभूमि के मुकेश पाल, ऐसा करने वाले बने देश के पहले वेटलिफ्टर

Fri, 28 Dec 2018 08:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Dec 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
International weightlifter Mukesh Pal Qualifying Police Olympic Games 
मुकेश पाल

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर मुकेश पाल जून में चीन में होने वाले विश्व पुलिस ओलंपिक खेलों में दम दिखाएंगे। पुलिस ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले मुकेश देश के पहले वेटलिफ्टर हैं। 

विज्ञापन


हल्द्वानी के न्यू आईटीआई के पास रहने वाले मुकेश पाल पुलिस विभाग में एसआई हैं। मुकेश पाल ने 2001 में वेट लिफ्टिंग शुरू की। वह पांच बार राज्य चैंपियन, स्ट्रांगमैन, कुमाऊं विश्वविद्यालय चैंपियन और स्ट्रांग मैन ऑफ कुमाऊं रहे हैं।
विज्ञापन


2008 में मुकेश का चयन पुलिस में हो गया। इसके बाद वह पुलिस विभाग की ओर से खेलते हैं। मुकेश पाल ने बताया कि विश्व पुलिस ओलंपिक खेलों में 100 से अधिक देशों के करीब 40 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अभी पुलिस नेशनल गेम्स के आधार पर अन्य वेटलिफ्टरों और खिलाड़ियों का चयन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश के कैरियर पर एक नजर

2004 में नेशनल चैंपियन
2005 उज्बेकिस्तान में गोल्ड
2005 एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक
2006, 07, 08 में नेशनल फेडरेशन कप में रजत पदक
2009 में पुलिस खेलों में गोल्ड
2010 कॉमनवेल्थ में गोल्ड
2011 लंदन कॉमनवेल्थ में दो रजत, दो कांस्य
2012 2013 आयलैंड में पुलिस ओलंपिक में रजत पदक
2015 अमेरिका में रजत, 2017 में अमेरिका में दो कांस्य जीता। 

डाइट का रखते हैं खास ख्याल
मुकेश की डाइट में प्रोटीन युक्त भोजन, फ्रूट जूस, चिकन, मटन और अंडे, इसके अलावा दलिया, दूध, सैंडविच, सलाद और हल्की दालें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed