फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eurasia Bulgarian Badminton Open-2017 uttarakhand lakshya sen victory

भारत के इस बेटे ने देशवासियों को दिया तोहफा, खिताबी जीत के साथ बुल्गारिया में लहराया तिरंगा

Thu, 17 Aug 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Aug 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
Eurasia Bulgarian Badminton Open-2017 uttarakhand lakshya sen victory

भारत के इस बेटे ने व‌िदेश में अपनी शानदार प्रस्तुत‌ि से ख‌िताब हास‌िल कर देशवास‌ियों को तोहफा द‌िया। अच्छे-अच्छे ख‌िलाड़ियों को पछाड़कर लक्ष्य ने अपने लक्ष्य पाया।

विज्ञापन


उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यूरेशिया बुल्गारियन बैडमिंटन ओपन-2017 का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने क्रोएशिया के ज्वोनिमिर दुर्किंजक को शिकस्त दी। सीनियर वर्ग में देश के बाहर लक्ष्य का यह पहला खिताब है। 
विज्ञापन


मूलत: अल्मोड़ा निवासी दुनिया के जूनियर नंबर एक खिलाडी लक्ष्य ने सिंगल के पहले राउंड में ही टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए नंबर एक सीड इंग्लैंड के सैम पारसंस को एकतरफा मुकाबले में 21-17 और 21-9 से हराकर जबरदस्त शुरुआत की थी। 14 से 17 अगस्त तक आयोजित हुई प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने पोलैंड के मिचल रोगाल्शी को 20-22, 21-18 और 21-15 के अंतर से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमी फाइनल में लक्ष्य ने श्रीलंका के डिनुका करुंरातना को 21-19 और 21-14 से हराकर विदेश में सीनियर वर्ग के अपने खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में लक्ष्य ने टूर्नामेंट के नंबर दो सीड ज्वोनिमिर दुर्किंजक को 18-21, 21-12 और 21-17 के अंतर से हराकर एकल खिताब पर कब्जा जमाया। इसके पहले लक्ष्य ने हैदराबाद में सीनियर इंटरनेशनल का खिताब जीता था। इसके बाद पटना सीनियर नेशनल के फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed