उत्तराखंड के प्रोफेसर ने देश का नाम किया रोशन, अमेरिका में मिला ऑनरेरी डीलिट सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के रसायन विज्ञान के सीनियर प्रोफेसर डा. शैलेंद्र प्रकाश मधवाल को साउथ अमेरिका विश्वविद्यालय ने अपने सर्वोच्च सम्मान ऑनरेरी डीलिट (डाक्टर्स ऑफ लेटरर्स) उपाधि देकर सम्मानित किया है।
यह सम्मान उन्हें रसायन विज्ञान में बेहतर शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया। डा. मधवाल ने बताया कि साउथ अमेरिका विश्वविद्यालय, अमेरिका एवं वेस्ट वर्जीनिया विश्वविद्यालय में यह सर्वोच्च उपाधि मानी जाती है।
ऐसे किया शोध
उन्होंने बताया कि रसायन विज्ञान में अपने शोध कार्य के दौरान जिन योगिकों को तैयार किया गया है, वे पोटेंशियल बायोलोजिकल प्रापर्टी में आते हैं।
इनमें विशेष रूप से एंटी माइक्रोवियल, एंटी फंगल, एंटी बॉयोटिक एवं ट्यूमर इनहिबिट्री एक्टीविटी के ऊपर शोध कार्य किया गया है।
इस विषय पर उनके कई शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं।