{"_id":"5ac3b6914f1c1bd8618b5380","slug":"dehradun-unnati-sharma-selected-for-national-judo-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल जूडो टीम में दून की उन्नति शर्मा का चयन, जालंधर ने दिखाएंगी अपना दम","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
नेशनल जूडो टीम में दून की उन्नति शर्मा का चयन, जालंधर ने दिखाएंगी अपना दम
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
unnati sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून की उन्नति शर्मा नेशनल जूडो टीम में जगह बनाने में कामयाब रहीं हैं। वह जालंधर में होने वाली एशियन कैडेट्स एंड जूनियर जूडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। 28 से 31 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय कैडेट्स एंड जूनियर जूडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण समेत कुल पांच पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
पंजाब के पीएस कैंपस में आयोजित प्रतियोगिता में सचिन रावत ने 55 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 66 किग्रा भार वर्ग में मोहित पाल, 52 किग्रा में तंजुल पंवार, 48 किग्रा में सविता गुरुंग और 70 किग्रा भार वर्ग में निशा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
वहीं 63 किग्रा भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उन्नति शर्मा भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहीं हैं। जूडो एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तकनीकी सचिव अवनीश भट्ट ने बताया कि भारतीय टीम में जगह बनाने वाली वह प्रदेश की एकमात्र खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन