फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun kanika and uttarkashi ajay doing very good job for society

नौकरी का ऑफर ठुकराकर इन्होंने पकड़ी ऐसी राह, जानकर आप भी करेंगे सलाम

Mon, 04 Sep 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
dehradun kanika and uttarkashi ajay doing very good job for society
kanika and ajay

दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद दून की कनिका और उत्तरकाशी के अजय ने नौकरी का मोह छोड़कर समाजसेवा की जो राह पकड़ी, उससे आज कई बच्चों के जीवन में ज्ञान की रोशनी फैल रही है। गरीब और अपवंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा देने के लिए उन्होंने नौकरी का ऑफर ठुकरा दिया और मलिन बस्तियों में जाकर बच्चों को पढ़ाने लगे। 

विज्ञापन


कनिका और अजय ने माजरा शक्ति विहार में काइट्स फ्री स्कूल की स्थापना की। इसमें लोगों के घरों में काम करने वाली महिलाओं, मलिन बस्तियों के लोगों और अन्य गरीब, अपवंचित वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं। वे न केवल बच्चों को मुफ्त पढ़ाते हैं, बल्कि उनके लिए पाठ्य सामग्री, कपड़ों का भी इंतजाम करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोगों के घरों में काम करने वाली ज्यादातर महिलाओं के बच्चे पढ़ते नहीं हैं। ऐसे में उनके मन में इन बच्चों को पढ़ाने का ख्याल आया। शुरू  में स्कूल में चार बच्चे पढ़ाए। धीरे-धीरे बच्चों की संख्या बढ़ती गई और आज 45 पहुंच चुकी है। स्कूल का खर्च निकालने के लिए वह अन्य बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रूप से माजरा निवासी कनिका ने सेंट ज्यूड्स स्कूल से 12वीं करने के बाद डीयू के किरोड़ीमल कॉलेज से बीए ऑनर्स इंग्लिश और हिस्ट्री किया। जबकि, उत्तरकाशी निवासी अजय ने जीआईसी उत्तरकाशी से 12वीं की। हाईस्कूल में जिले में पहला स्थान हासिल करने वाले अजय ने डीआईटी से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की। उन्हें टीएचडीसी से नौकरी का ऑफर मिला, लेकिन पढ़ाने के अपने शौक के चलते उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed