{"_id":"5b80206a42c792463f7942ca","slug":"asian-medal-winner-uttarakhand-girl-pragya-become-member-of-athlete-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन पदक विजेता उत्तराखंड की बेटी प्रज्ञा बनीं एथलीट कमीशन की सदस्य","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
एशियन पदक विजेता उत्तराखंड की बेटी प्रज्ञा बनीं एथलीट कमीशन की सदस्य
न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Fri, 24 Aug 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
pragya
राष्ट्रीय मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी की बैठक में खिलाड़ियों की समस्याओं के निराकरण के लिए एथलीट कमीशन का गठन किया गया। इसमें एशियन पदक विजेता रानीखेत निवासी प्रज्ञा जोशी को राष्ट्रीय सदस्य चुना गया। वह अब चार सदस्यीय कमीशन की सदस्य होंगी।
विज्ञापन
गेम्स कमेटी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया कमेटी की दिल्ली में बैठक हुई, जिसमें तमाम पहलुओं पर चर्चा की गई। खिलाड़ियों की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए एथलीट कमीशन का गठन किया गया। कमीशन के इस चार सदस्यीय दल में प्रज्ञा जोशी को भी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि प्रज्ञा जोशी लंबे समय से कराटे से जुड़ी हैं। खेल के प्रति समर्पण और राष्ट्रीय और एशियन स्तर पर पदक जीतने का इनाम उन्हें दिया गया है। कमीशन में सुपर फाइट लीग के राष्ट्रीय चैंपियन महाराष्ट्र निवासी सुमित खाड़े, 11वें मार्शल आर्ट्स खेलों की स्वर्ण पदक विजेता असम निवासी प्रीति सरकार, एशियन कराटे चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता कुलदीप कुमार को भी शामिल किया गया है। प्रज्ञा जोशी ने कहा कि कमीशन के माध्यम से खिलाड़ियों की समस्याओं का समाधान करने के प्रयास होंगे। वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करेंगी।
विज्ञापन