{"_id":"5b1d3d484f1c1bb06e8b74a3","slug":"anu-kumar-won-gold-medal-in-asian-junior-athletics-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के बेटे ने जापान में दिखाया दम, देश को 'सोना' जिताकर नाम किया रोशन","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
उत्तराखंड के बेटे ने जापान में दिखाया दम, देश को 'सोना' जिताकर नाम किया रोशन
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पथरी
Updated Sun, 10 Jun 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
anu kumar
उत्तराखंड के गांव धनपुरा के गरीब परिवार के बेटे अनु कुमार के जापान में 800 दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
अनु कुमार ने जापान में चल रही एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंडर-20 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। अनु कुमार ने यह दौड़ एक मिनट 54 सेकेंड 11 माइक्रो सेकेंड के रिकार्ड समय में पूरी की।
विज्ञापन
इससे पहले अनु कुमार वर्ल्ड स्कूल गेम्स में 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत चुका है। गांव धनपुरा निवासी अनु कुमार के पिता महिपाल गैस एजेंसी में गैस सिलेंडरों की डिलीवरी का काम करते हैं। अनु कुमार चार भाई- बहनों में दूसरे नंबर का है।
विज्ञापन
वह देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज का ग्यारहवीं का छात्र है। पिता महिपाल व माता मुन्नी देवी बेटे की इस कामयाबी से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि अनु की रुचि बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ दौड़ व खेलों के प्रति रही है।