{"_id":"58070d844f1c1b726b7042c3","slug":"anand-kumar-chaurasiya-for-bashindey","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख की अंगूठी लौटा कर पानवाले ने पेश की मिसाल","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
एक लाख की अंगूठी लौटा कर पानवाले ने पेश की मिसाल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून (ब्यूरो)
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
anand kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून एक लाख रुपये की अंगूठी लौटाकर पान की दुकान करने वाले आनंद कुमार चौरसिया ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
अपने बड़े भाई अशोक कुमार के साथ घंटाघर में बरसों से पान की दुकान चला रहे हैं। सोमवार रात पौने दस बजे एक निजी कंपनी के दो अधिकारी उनकी दुकान में पान खाने आए। इनमें से एक अधिकारी ने हाथ में मंहगे नग की सोने की अंगूठी थी।
अचानक यह अंगूठी गिर गई। घर पहुंचकर उन्होंने देखा कि हाथ में अंगूठी नहीं है। वहीं, दुकान से घर लौटते समय आनंद कुमार ने अंगूठी गिरी देखी। आनंद ने अंगूठी उठाकर भाई अशोक को सौंप दी। रात साढ़े 11 बजे दोनों अधिकारी अंगूठी ढूंढते हुए दुकान पहुंचे।
विज्ञापन
पूरी जानकारी के बाद अशोक ने उन्हें अंगूठी सौंप दी। नेशविला रोड बकरालवाला निवासी आनंद कुमार ने बताया कि उनके परदादा के समय से यह दुकान है। उन्होंने कहा कि यदि ईमानदारी भी भुला दी जाए तो फिर इंसान होने का मतलब ही क्या है।
विज्ञापन