फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amisha Chauhan make record to climb Mount Kilimanjaro

जुनूनी अमीषा के आगे हार गया 'पहाड़', 54 घंटे में जीत लिया माउंट किलिमंजारो

Sat, 13 Jan 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 13 Jan 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Amisha Chauhan make record to climb Mount Kilimanjaro

जुनून हो तो कुछ भी करना संभव है। यही कर दिया उत्तराखंड की बेटी अमिषा चौहान ने। 54 घंटे के रिकॉर्ड समय में माउंट किलिमंजारो फतह करने वाली अमीषा चौहान अब 2019 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने के अभियान में जुटेंगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमीषा ने यह जानकारी दी। मूलत: भनस्वाडी दसजुला जौनपुर टिहरी निवासी अमीषा का परिवार दून के नकरौंदा इलाके में रहता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कम समय में चोटी फतह करने का लक्ष्य तय किया था, जिसे पाने में वह कामयाब रही।
विज्ञापन


28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे उन्होंने अपना अभियान शुरू किया और 30 दिसंबर को शाम साढ़े पांच बजे समाप्त किया। उनके पिता सू.मे. (आनररी लेफ्टिनेंट) रविंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अमीषा का जन्म सात माह में हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते उसका सामान्य बच्चों जैसा विकास नहीं हुआ। अमीषा ने सात वर्ष की उम्र में बोलना सीखा था। अब भी अमीषा को बोलने और सुनने में दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने अमीषा को माउंट एवरेस्ट समेत अन्य अभियानों में पूरी मदद देने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed