फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Basant Panchami 2020 Maa Saraswati Puja Vidhi and do this for Luck

बसंत पंचमी 2020: ऐसे करें मां सरस्वती का पूजन, ये एक काम करना होगा शुभ

Wed, 29 Jan 2020 01:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Jan 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Basant Panchami 2020 Maa Saraswati Puja Vidhi and do this for Luck
सरस्वती पूजा

बसंत पंचमी बुधवार को मनाई जाएगी। इस पर्व पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती के पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन लोग सरस्वती की पूजा-अर्चना कर ज्ञान प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं। इस पर्व पर पीले रंग के वस्त्र का विशेष महत्व माना जाता है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने कहा कि इस बार वसंत पंचमी 29 व 30 जनवरी को विशेष समय पर मनाई जाएगी। 29 जनवरी को सुबह 10.45 बजे पंचमी तिथि शुरू हो रही है। 
विज्ञापन


जो 30 जनवरी को दोपहर 1.20 बजे तक रहेगी। पूजा का मुहूर्त 29 जनवरी से 30 जनवरी दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा। इस पर्व पर सरस्वती की पूजा व उनकी प्रसन्नता के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मनाएं वसंत पंचमी  

- पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। 
- पीले रंग के फूलों से मां सरस्वती की पूजा करें।
- देवी पर पीली बूंदी चढ़ाएं। मां को बूंदी का प्रसाद प्रिय है।
- गुरु का सम्मान करें। 
- सरस्वती मां के पूजन में पाठ्यसामग्री भी चढ़ाएं। इससे बुद्धि में वृद्धि होती है।
- पूजा में चंदन के तिलक का प्रयोग करें। दूसरों को भी लगाएं।
- घर में पीले मीठे चावल प्रसाद के रूप में बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed