फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   barricading for assembly session create many problem.

सत्र ने बढ़ाई सड़क पर परेशानी, लोग रहे बेहाल

Fri, 11 Mar 2016 06:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Mar 2016 06:08 AM IST
विज्ञापन
barricading for assembly session create many problem.
सदन के चलते कई रास्तों पर ट्रैफ‌िक बंद रहा। - फोटो : AmarUjala

विधानसभा सत्र के चलते बैरीकेडिंग और डायवर्ट रूट ने आमलोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। स्थिति यह रही कि घायल और मरीज तक वाहन पकड़ने के लिए सड़क नापते नजर आए। वहीं कई मरीज तो ऐसे रहे जो रास्ता नहीं मिलने से विधानसभा के आसपास के अस्पतालों तक नहीं जा सके। मजबूरन इन लोगों को दूर के अस्पतालों में जाना पड़ा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उपनलकर्मियों के विधानसभा कूच को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रगति विहार के समीप हरिद्वार रोड पर बैरिकेडिंग करके दोपहर करीब 12 बजे वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। करीब एक घंटे तक लोगों को यहां से आने-जाने नहीं दिया गया। इस क्षेत्र में पांच निजी अस्पताल हैं। ऐसे में इन अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों को भी मुसीबत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


कई मरीजों को मजबूरन ही पैदल अस्पताल पहुंचना पड़ा तो कई वाहन नहीं जाने से लौट गए। पुलिस और प्रशासन ने घायलों, महिलाओं, बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को भी राहत देने की कोशिश नहीं की। पुलिस प्रशासन ने इन लोगों को सीधे रास्ते से पैदल भी नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमआई से पैर में मरहम पट्टी कर बहन के साथ घर लौट रहे शिवनगर निवासी सेतु थापा ने बताया कि विक्रम वाले ने दया पैलेस के पास उतार दिया था। अब पुलिस वाले रिस्पना पुल तक दूसरा वाहन पकड़ने के लिए सीधा पैदल भी नहीं जाने दे रहे हैं। पैर से चलने में वैसे ही दिक्कत हो रही है। अब करीब 500 मीटर का चक्कर काटना बहुत दुखदायी साबित हो रहा है।

छह घंटे परेशान रही पब्लिक
उपनलकर्मी करीब पांच घंटे हरिद्वार रोड पर धरने पर बैठे रहे। धरने से करीब एक घंटे पहले हरिद्वार रोड से आवाजाही रोक दी गई थी। धर्मपुर, नेहरू कालोनी से रिस्पना की तरफ और वहां से धर्मपुर की तरफ आने वाले वाहनों को पुलिस ने प्रगति विहार और रिस्पना नगर वाले रास्तों पर डायवर्ट किया।


पैदल यात्रियों को भी इन रास्तों से जाने की सलाह दी गई। कुछ ही देर में इन रास्तों पर जाम की स्थिति बन गई। लोग वाहनों के साथ गलियों में फंसे नजर आए। यही हाल, हरिद्वार-आईएसबीटी रोड वाले बैरियर, शास्त्रीनगर बैरियर और आसपास की गलियों का भी रहा। हरिद्वार-आईएसबीटी रोड पर रेलवे फाटक लगने के वक्त स्थिति ज्यादा चरमराती नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed