फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Banned satellite phone recovered from American citizen at airport

Dehradun: एयरपोर्ट पर अमेरिकी नागरिक से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद, ट्यूरिस्ट वीजा पर योग सीखने आया था

Mon, 09 Dec 2024 09:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जौलीग्रांट
अमर उजाला नेटवर्क, जौलीग्रांट Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 09 Dec 2024 09:28 PM IST
सार

सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मी को उसके सामान में सैटेलाइट फोन दिखाई दिया। इसके बाद सैटेलाइट फोन को बरामद कर सीआईएसएफ ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन
Banned satellite phone recovered from American citizen at airport
सैटेलाइट फोन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने चेकिंग के दौरान एक अमेरिकी नागरिक से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद किया है। सैटेलाइट फोन बरामद होने के बाद सीआईएसएफ ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सैटेलाइट फोन कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई की है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिकी नागरिक जोशुआ इवान रिचर्डसन (42) निवासी 220 ई स्मिथ स्ट्रीट, मिलाओकी विस्क्वाइनसिंन यूएसए योग सीखने कुछ दिन पहले टूरिस्ट वीजा पर ऋषिकेश आया था। सोमवार दोपहर 2:20 बजे के लगभग जब वह एयरपोर्ट पहुंचा तो उसकी वह उसके सामान की जांच की गई। जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मी को उसके सामान में सैटेलाइट फोन दिखाई दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सैटेलाइट फोन को बरामद कर सीआईएसएफ ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के साथ उसकी एक महिला मित्र भी थी। जो आरोपी से कुछ दिन पहले ही योग सीखने के लिए भारत आई थी। आरोपी और उसकी महिला मित्र इंडिगो की फ्लाइट से शाम 3:55 पर दिल्ली के लिए जाने वाले थे। जहां से उन्हें आगे अमेरिका के लिए रवाना होना था। चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने कहा कि सैटेलाइट फोन बरामद कर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी और उसकी महिला मित्र को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed