कोरोना काल में राहत दे रहा है 'कोविड लोन', नौकरीपेशा और बिजनेसमैन के लिए बेहतर विकल्प
- निजी और सरकारी बैंकों की ओर से कम ब्याज दरों पर दिया जा रहा है कोविड लोन
- अधिकतम पांच लाख रुपये तक का लोन, सात से दस प्रतिशत है लोन की ब्याज दर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के इस मुश्किल दौर में नौकरीपेशा और बिजनेसमैन के लिए कोविड लोन बेहतर विकल्प बन रहा है। निजी और सरकारी बैंकों ने अपने मौजूदा ग्राहकों के लिए यह कोविड-19 स्पेशल पर्सनल लोन लांच किए हैं, जिनकी ब्याज दर सामान्य पर्सनल लोन के मुकाबले कम है।
बैंक कम ब्याज पर 25,000 रुपये से 5 लाख तक का लोन बैंक उपलब्ध करा रहे हैं। वित्त विशेषज्ञ नितिन रॉक्सवैल का कहना है कि बैंकों की यह योजना वेतनभोगी वर्ग के लिए एक बेहतर विकल्प है।
यह भी पढ़ें : जरूरी खबर : 30 जून तक निपटाएं ये काम, नहीं तो हो सकती है दिक्कत
उनका कहना है कि अगर जरूरी हो, तभी कोविड-19 लोन लें। जहां आमतौर पर पर्सनल लोन की ब्याज दर 12 से 20 प्रतिशत तक होती है। वहीं, कोविड-19 पर्सनल लोन की ब्याज दर सात से दस प्रतिशत के बीच है।
अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड होना चाहिए
पीएनबी के एक अधिकारी ने बताया कि पहले से जो लोग बैंक के ग्राहक हैं, उन्हें कोविड-19 लोन की सुविधा दी जा रही है। यह लोन उन्हीं को मिलेगा, जिनका पुराने लोन चुकाने का बेहतर रिकॉर्ड होगा। यानी उनके पास पूर्व के लोन के भुगतान का अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड होना चाहिए।
कोविड-19 लोन में कोई प्रॉसेसिंग फीस नहीं ली जा रही है। यह लोन 30 जून तक लिया जा सकता है। एसबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 लोन के लिए लोगों के काफी संख्या में आवेदन आ रहे हैं, जिनका वेरिफिकेशन करने के बाद लोन जारी किए जा रहे हैं। एसबीआई की ओर से 45 मिनट के भीतर पांच लाख रुपये तक का कोविड लोन जारी किया जा रहा है।
इसके लिए एसबीआई के योनो एप के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। वहीं, पीएनबी से लोन लेने के लिए मेट्रो सिटीज में कम से कम 15 हजार रुपये प्रतिमाह और सेमी अर्बन या ग्रामीण इलाकों में कम से कम 10 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन होना चाहिए।
होम लोन में टॉपअप का विकल्प
बैंक के अधिकारी के मुताबिक, नकदी संकट के बीच जिन लोगों ने पहले से होम लोन लिया है। उनके लिए उस पर टॉप-अप लोन भी एक अच्छा विकल्प है। वह बैंक में आवेदन कर आसानी से टॉप-अप लोन प्राप्त कर सकते हैं। इस पर ब्याज भी कम भुगतान करना होता है और बैंक आसानी से यह लोन दे भी देते हैं।
इन बैंकों से ले सकते हैं कोविड-19 लोन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक।