फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bank's-assistant- manager-arrested-blowing-40-lakhs

Dehradun: यूनियन बैंक में 40 लाख गबन करने वाला सहायक प्रबंधक गिरफ्तार, तीन पत्ती कैसिनो गेम में उड़ा दी थी रकम

Wed, 03 May 2023 03:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 03 May 2023 03:02 PM IST
सार

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नगर निगम शाखा में एक महिला के एफडी खाते से वर्ष 2021 में 40 लाख रुपये निकाल लिए गए थे।

विज्ञापन
Bank's-assistant- manager-arrested-blowing-40-lakhs
गिरफ्तारी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नगर निगम शाखा में 40 लाख रुपये गबन करने के आरोपी सहायक प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने यह रकम तीन पत्ती कैसिनो गेम में उड़ा दी थी। इस मामले में शाखा प्रबंधक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नगर निगम शाखा में एक महिला के एफडी खाते से वर्ष 2021 में 40 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। बैंक ने जांच कराई तो पता चला कि बैंक के सहायक प्रबंधक (निलंबित) निशांत सडाना ने यह रकम निकाली थी। जब बैंक ने दबाव डाला तो निशांत ने साढ़े सात लाख रुपये बैंक को लौटा दिए थे। इस हरकत के लिए बैंक ने निशांत का ट्रांसफर कर उसे निलंबित कर दिया था। आरोपी फिलहाल हल्द्वानी ब्रांच से संबंद्ध है।
विज्ञापन


गत 25 अप्रैल को कोतवाली में निशांत के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को निशांत को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक पूछताछ में निशांत ने बताया कि उसे ऑनलाइन कैसिनो गेम खेलने की लत लग गई थी। इसके चलते उसका सारा पैसा खत्म हो गया था। उसे महिला की एफडी के बारे में पता था। उसने इस एफडी के 40 लाख रुपये निकालकर अपनी पत्नी व रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद तीन पत्ती गेम में यह सारा पैसा उड़ा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed