{"_id":"61aa7981cd2f244378214f13","slug":"bank-workers-protest-against-privatization-city-news-drn3977958128","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के खिलाफ बैंककर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के खिलाफ बैंककर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
बैंकों के निजीकरण के विरोध में एश्ले हॉल के समक्ष धरना प्रदर्शन करते यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनिय?
- फोटो : DEHRADUN
Link Copied
देश के सरकारी बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ नौ बैंक संगठनों के महासंघ युनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
एस्लेहाल स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सामने शुक्रवार को हुए धरना-प्रदर्शन में बैंककर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। बैंककर्मियों ने कहा कि बैंकों का निजीकरण होने से बैंककर्मियों के साथ ही लोगों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। यूएफबीयू के संयोजक समदर्शी बड़थ्वाल ने कहा कि बैंकों का निजीकरण कर सरकार कॉर्पोरेट पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी बैंक आम नागरिकों को सस्ती बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराते हैं। लेकिन इन बैंकों का निजीकरण होने से जहां एक ओर लोगों को महंगी बैंकिंग सेवाएं मिलेगी उसके साथ ही इसका रोजगार पर भी बुरा असर पड़ेगा। बैंककर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की ओर से की गई घोषणाओं को जल्द वापस नहीं किया गया तो बैंककर्मी 16-17 दिसंबर को हड़ताल करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में डीएन उनियाल, विनय शर्मा, एसएस रजवाड़, राजन पुंडीर, पीआर कुकरेती, गोपाल तोमर, आरके गैरोला, निशांत शर्मा, मोहित वर्मा, टीपी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।