फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bank offering loans for education from nursery to 12th

बैंक दे रहा है 12वीं तक की पढ़ाई के लिए लोन

Wed, 24 Jul 2013 11:54 AM IST
प्रवेश कुमारी
प्रवेश कुमारी Updated Wed, 24 Jul 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
bank offering loans for education from nursery to 12th

अगर आप किसी बड़े स्कूल में अपने बच्चे को पढ़ाना चाहते हैं और आपके पास फीस के रूप में तुरंत अदा करने को लाखों रुपये नहीं, तो चिंता न करें, आप लोन ले सकते हैं।

विज्ञापन


बैंक इसके लिए आगे आया है। बैंक आफ बड़ौदा नर्सरी से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई के लिए भी लोन दे रहा है। यह लोन अधिकतम चार लाख रुपये तक लिया जा सकता है। इसके लिए बच्चे के अभिभावक को दो साल के इनकम टैक्स रिटर्न का ब्योरा देना होगा। लोन वापसी कक्षा समाप्ति के पश्चात वार्षिक आधार पर होगी।
विज्ञापन


उधर, देश और विदेश के बड़े संस्थानों में मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज की पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर साल इसमें तकरीबन 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा को विभिन्न बैंक यूं दे रहे लोन

स्टेट बैंक आफ बैंक-देश में पढ़ाई के लिए 10, जबकि विदेश में पढ़ाई के लिए 30 लाख। चार लाख तक लोन का रिपेमेंट पांच से सात साल, चार से साढ़ेसात लाख तक का पांच से सात साल, जबकि साढ़े सात लाख से अधिक का रिपेमेंट 12 साल में किया जा सकता है।

पंजाब नेशनल बैंक- बैंक ने प्रतिष्ठा के आधार पर मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग मेडिकल, ला संस्थानों की ए,बी, सी श्रेणी तैयार की है। ए श्रेणी के संस्थानों में प्रवेश वालों को 15 लाख तक, बी वालों को 10 लाख तक, जबकि सी श्रेणी वालों को साढ़े सात लाख तक का लोन मिल सकता है।

बैंक आफ बड़ौदा- बैंक की ओर से देश में पढ़ाई केलिए 10 लाख, जबकि बाहर पढ़ाई केलिए 20 लाख तक का लोन दिया जा रहा है। साढ़े सात लाख से ऊपर केलोन के लिए थर्ड पार्टी गारंटी देनी होगी।

एचडीएफसी- देश में पढ़ाई के लिए 15 लाख तक का लोन लिया जा सकता है। इसके लिए उम्र 16 वर्ष से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है। साढ़े सात लाख से अधिक के लोन के लिए थर्डपार्टी सिक्योरिटी जरूरी होगी।


चार लाख तक कोई मार्जिन नहीं
ज्यादातर बैंकों में भारत में शिक्षा प्राप्त करने के लिए 10 लाख रुपए, जबकि विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए 20 लाख रुपए तक एजुकेशन लोन दिया जा रहा है। इसमें चार लाख तक के लोन पर कोई मार्जिन नहीं है। चार लाख से अधिक लोन पर भारत में शिक्षा प्राप्ति की स्थिति में पांच फीसदी, जबकि विदेश में शिक्षा प्राप्ति की स्थिति में 15 प्रतिशत मार्जिन रखा गया है।

यह है जरूरी :
कोर्स किसी अधिकृत संस्था से मान्यता प्राप्त हो
प्रवेश किसी प्रवेश परीक्षा के आधार पर हुआ हो
पहले से किसी ओर लोन को आवेदन न किया हो

यह प्रमाण रखें साथ :
पिछले एग्जाम की मार्क शीट
प्रवेश, छात्रवृत्ति का प्रमाण
विशेष कोर्स के लिए खर्च का शेड्यूल
दो फोटो
छात्र/अभिभावक का पैन कार्ड
लोन लेने वाले का बीते छह माह का स्टेटमेंट
बीते दो साल का आईटीआर

एजुकेशन लोन लेकर शिक्षा पूरी करने वाले लगातार बढ़ रहे हैं। यह क्रम आगे भी रहने की उम्मीद है।
-एसके शर्मा, पीएनबी, घंटाघर

नर्सरी से 12वीं तक के लोन से लोगों को बच्चों को पढ़ाने में मदद मिल रही है। स्कीम इसीलिए है।
-शैलजा सिंघल, बैंक आफ बड़ौदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed