फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bank Loot Mastermind Arrested planning make after saw Hollywood Movie

हॉलीवुड मूवी देखकर युवक ने बनाया था बैंक लूटने का प्लान, 60 बीघा जमीन और वेडिंग प्वाइंट का है मालिक 

Thu, 26 Sep 2019 10:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Sep 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Bank Loot Mastermind Arrested planning make after saw Hollywood Movie
बैंक में लूट की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने गत 15/16 सितंबर की रात जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) की मुख्य शाखा में सेंधमारी कर स्ट्रांग रूम तोड़कर चोरी के प्रयास के मामले का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने यूपी के बिजनौर जिले के मंडावली निवासी एक अमीरजादे युवक को बैंक से चुराई गई दो बंदूकों और घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि युवक ने बैंक के 20 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए हॉलीवुड फिल्म स्टाइल में चोरी का प्रयास किया था। चोरी का आइडिया भी उसे हॉलीवुड की एक एक्शन मूवी से मिला। 
विज्ञापन


बुधवार को बैंक में स्ट्रांग रूम तोड़कर चोरी के प्रयास और बंदूक चोरी के मामले का खुलासा करने के लिए एसएसपी पौड़ी दिलीप सिंह कुंवर कोटद्वार पहुंचे। उन्होंने बताया कि 15/16 सितंबर की रात को बदरीनाथ मार्ग स्थित जिला सहकारी बैंक में विंडो एसी तोड़कर बैंक के अंदर घुसकर स्ट्रांग रूम तोड़ने के प्रयास और बैंक की दो बंदूकों के चोरी के आरोप में यूपी के बिजनौर जिले के ग्राम सफियाबाद मंडावली निवासी विकुल राठी (31) पुत्र नरेंद्र सिंह को जाफराबाद के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई दोनों बंदूकों और दीवार काटने के अन्य औजारों को बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से पहले पूरे दिन की थी रेकी

एसएसपी ने कहा कि विकुल राठी ने पूछताछ में एक माह पहले यू-ट्यूब पर हॉलीवुड की एक्शन मूवी देखने की बात बताई। इसमें एक खलनायक द्वारा अकेले ही बैंक की दीवार काटकर पैसा लूटने का सीन था। मूवी देखकर उसने उसी तर्ज पर बैंक में चोरी करने का प्लान बनाया।

घटना को अंजाम देने के लिए उसने 11 सितंबर को कोटद्वार पहुंचकर जिला सहकारी बैंक की रेकी की। उस दिन वह बैंक के अंदर गया था, उसने स्ट्रांग रूम, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और बिजली के स्वीच देखे।

इसके बाद शौच करने के बहाने बैंक के पीछे विंडो एसी की रेकी की। 15 सितंबर की रात साढ़े 11 बजे वह अकेले मोटरसाइकिल में सवार होकर बैंक के पास आया और विंडो एसी को तोड़कर उस रास्ते बैंक के अंदर घुस गया। उसने टार्च की रोशनी में सीसीटीवी के तार डीवीआर से काट दिए।

दीवार अधिक मोटी होने के कारण वह काट नहीं पाया

इसके बाद कटर की मदद से स्ट्रांग रूम की दीवार काटने का प्रयास शुरू कर दिया। दीवार अधिक मोटी होने के कारण वह काट नहीं पाया और बुरी तरह से थक गया। सुबह होने के कारण वह सभी उपकरणों को वहीं छोड़ते हुए वहां रखी बैंक की दो बंदूकों और कुछ पासबुक लेकर बैंक से बाहर निकल गया।

उसने बाइक पर बंदूक बांधी और कौड़िया के रास्ते कोटद्वार से निकल गया। जाफराबाद के पास जंगल में उसने दोनों बंदूकों को फेंक दिया और घर चला गया। दूसरे दिन वह फिर से जंगल में आया और वहां से एक बंदूक उठाकर घर ले गया।

मंगलवार को जाफराबाद के पास जंगल से दूसरी बंदूक को घर ले जाते समय कोटद्वार पुलिस ने उसे बाइक की चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को एसएसपी की ओर से ढाई हजार रुपये और पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल क्षेत्र की ओर से पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। 

60 बीघा जमीन और एक बड़े वेडिंग प्वाइंट का मालिक है आरोपी 

एसएसपी पौड़ी डीएस कुंवर ने बताया कि आरोपी विकुल राठी के पिता की मंडावली में 60 बीघा जमीन है। उनका वहां पर श्याम कान्हा वेडिंग प्वाइंट रेस्टोरेंट भी है। उसने एचडीएफसी बैंक से 20 लाख रुपये का कर्जा ले रखा है। बैंक से कर्जा चुकाने का तकाजा होने पर उसने फिल्मी स्टाइल में बैंक से पैसे उड़ाने का प्लान बनाया था। 

मंडावली में एक बैंक में पहले भी काट चुका है दीवार 
अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि आरोपी ने यू-ट्यूब पर दीवार काटने का तरीका सीखा और पहली बार 10 अगस्त को और फिर पांच सितंबर को मंडावली थाना के अंतर्गत जिला सहकारी बैंक में चोरी का असफल प्रयास कर चुका है। वहां भी वह बैंक की दीवार काटकर बैंक के अंदर घुसा था, लेकिन स्ट्रांग रूम की दीवार काटने में असफल रह गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed