{"_id":"6350f50a2456b920fc087d27","slug":"ban-on-white-number-plate-in-taxi-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: टैक्सी में सफेद नंबर प्लेट पर लगेगी रोक, विभाग ने वाहनों का इस्तेमाल करने वालों को दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: टैक्सी में सफेद नंबर प्लेट पर लगेगी रोक, विभाग ने वाहनों का इस्तेमाल करने वालों को दी हिदायत
Thu, 20 Oct 2022 12:48 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:48 PM IST
सार
नियमानुसार टैक्सी के लिए पीली नंबर प्लेट होनी चाहिए। अमर उजाला ने 12 अक्तूबर के अंक में -टैक्सी में बैठने से घटती है अफसरों की शान, बदल दी पीली पट्टी की पहचान- शीर्षक से यह खबर प्रकाशित की थी।अब विभाग के स्तर से इस संबंध में आदेश जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
सचिवालय में ही मोटर व्हीकल एक्ट की धज्जियां उड़ रही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सचिवालय के अफसरों के टैक्सी में पीली के बजाए सफेद नंबर प्लेट इस्तेमाल पर रोक लगेगी। राज्य संपत्ति विभाग इस संबंध में दिशा निर्देश जारी करने जा रहा है। वहीं, सफेद नंबर प्लेट वाली टैक्सी का इस्तेमाल कर रहे अधिकारियों को भी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
सचिवालय में मोटर व्हीकल एक्ट का माखौल उड़ाते हुए कई अफसर टैक्सी पर सफेद नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि नियमानुसार टैक्सी के लिए पीली नंबर प्लेट होनी चाहिए। अमर उजाला ने 12 अक्तूबर के अंक में -टैक्सी में बैठने से घटती है अफसरों की शान, बदल दी पीली पट्टी की पहचान- शीर्षक से यह खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
खबर छपने के बाद राज्य संपत्ति विभाग ने इसका संज्ञान लिया। पहले सभी ऐसे टैक्सी का इस्तेमाल करने वाले अधिकारियों को हिदायत दी गई। अब विभाग के स्तर से इस संबंध में आदेश जारी किया जा रहा है। इसके बाद कोई भी अधिकारी सचिवालय में टैक्सी में सफेद नंबर प्लेट का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। अपर सचिव प्रताप शाह ने बताया कि इस संबंध में एक-दो दिन में गाइडलाइंस जारी की जाएंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...चंपावत: हॉस्टल में जबरन काटे छात्रों के बाल, फिर डंडे से बुरी तरह पीटा, वार्डन की बर्बरता देख भागा छात्र
आरटीओ भी कर सकता है कार्रवाई
टैक्सियों पर पीली के बजाए सफेद नंबर प्लेट लगाने वालों पर आरटीओ के स्तर से भी कार्रवाई की जा सकती है। आरटीओ प्रवर्तन सुनील शर्मा के नेतृत्व में अभियान तो चला लेकिन सचिवालय के हुक्मरानों के वाहन इसकी जद में नहीं आ पाए। नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 500 रुपये तक जुर्माना और गाड़ी का चालान भी हो सकता है।