फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ban on private admission in universities

अब देश की कोई भी यूनिवर्सिटी नहीं करवाएगी प्राइवेट परीक्षा

Fri, 11 Aug 2017 02:39 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Aug 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
ban on private admission in universities
यूजीसी
देश में अब कोई भी विश्वविद्यालय प्राइवेट या अन्य किसी मोड में परीक्षाएं नहीं करा पाएंगे। केवल रेगुलर कोर्स या मुक्त शिक्षा ही चलेगी। इसके अलावा अब कोई भी बाहरी स्टडी सेंटर नहीं चलेंगे।
विज्ञापन


मुक्त विश्वविद्यालयों के स्टडी सेंटर केवल महाविद्यालयों में ही संचालित हो सकेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

यूजीसी के मुताबिक, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में हर साल प्राइवेट परीक्षाएं आयोजित होती हैं। उत्तराखंड में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय और कुमाऊं विश्वविद्यालय प्राइवेट परीक्षाएं कराता है। लेकिन अब कोई भी विश्वविद्यालय प्राइवेट परीक्षा आयोजित नहीं कर सकेगा। क्योंकि यूजीसी के अनुसार इस परीक्षा का कोई अस्तित्व नहीं है। दूसरी ओर, इग्नू सहित कोई भी मुक्त शिक्षा देने वाले विश्वविद्यालय अब बाहर स्टडी सेंटर नहीं बना सकेंगे।
विज्ञापन


इनके स्टडी सेंटर किसी भी राज्य या केंद्रीय विवि से संबद्ध महाविद्यालय में ही संचालित होगा। पहले से जो स्टडी सेंटर चल रहे हैं, उन पर नियमों के हिसाब से निर्णय लेना विवि के अधीन होगा। गत वर्ष उत्तराखंड में प्राइवेट परीक्षाएं बंद करने का फैसला हुआ था, लेकिन अभी इस संबंध में स्थिति क्लियर नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नैक की अनिवार्यता

ban on private admission in universities
exam
अब स्टडी सेंटर जिस संस्थान में चलेगा उसका राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) से मान्यता प्राप्त होना जरूरी है। नैक केवल उन्हीं संस्थानों को मान्यता देता है, जो शैक्षिक और इन्फ्रास्ट्रक्चर के नजरिए से सुदृढ़ हों। इसके हिसाब से प्रदेश के चुनिंदा कॉलेजों में ही इग्नू या उत्तराखंड मुक्त विवि के स्टडी सेंटर हो सकेंगे।

मुक्त विवि ने लगाई स्टडी सेंटर पर पाबंदी
यूजीसी की अधिसूचना जारी होने के बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने नए स्टडी सेंटर खोलने पर पाबंदी लगा दी है। जो स्टडी सेंटर पहले से चल रहे हैं, उन्हें भी मानकों पर परखा जा रहा है।

इसके बाद ही वह आगे संचालित हो पाएंगे। इस वक्त यूओयू के प्रदेशभर में 237 स्टडी सेंटर हैं। यूओयू के मुताबिक, अब केवल विश्वविद्यालयों से संबद्ध कॉलेजों में ही स्टडी सेंटर खोले जाएंगे। इग्नू प्रदेश में पहले से ही इस पैटर्न पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed