फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ban on Athlete Players for two years if caught in dope and overage   

डोप और ओवरएज में पकड़े जाने वाले खिलाड़ी पर अब लगेगा दो साल का बैन

Tue, 23 Jul 2019 09:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Jul 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
Ban on Athlete Players for two years if caught in dope and overage   
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अब यदि कोई एथलीट डोप व ओवरएज में पकड़ गया तो उस पर न्यूनतम दो साल का प्रतिबंध लगेगा। नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए यह फैसला किया है। इस संबंध में सभी राज्यों के फेडरेशन को निर्देश जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं, एसोसिएशन को भी अल्पकाल के लिए सस्पेंड करने की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन


नेशनल फेडरेशन के निर्देश पर उत्तराखंड एथलेटिक्स फेडरेशन इस नियम को लागू करने में जुट गया है। उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव कमलजीत सिंह कलसी ने बताया कि फेडरेशन ने कहा है कि खिलाड़ियों के चयन में डोप टेस्ट का सख्ती से पालन हो। साथ ही जन्म तिथि से जुड़े दस्तावेजों की जांच भी की जाए। 
विज्ञापन


एथलीट मीट नहीं कराई तो होगी कार्रवाई
नेशनल फेडरेशन सभी राज्यों को समय पर एथलीट मीट कराने के निर्देश दिए हैं। फेडरेशन ने कहा कि कई जिले एथलीट मीट नहीं कराते हैं, जिससे खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता नहीं रहती। एथलीट मीट नहीं कराने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed