{"_id":"67c7197f7dc8f7194e0393d6","slug":"ban-on-activities-of-oppression-in-the-name-of-religion-and-community-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-119211-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: धर्म-समुदाय के नाम पर उत्पीड़न की गतिविधियों पर लगे रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: धर्म-समुदाय के नाम पर उत्पीड़न की गतिविधियों पर लगे रोक
विज्ञापन
- ऋषिकेश में हुई मारपीट की घटना पर जताया विरोध
- कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ व दशमेश सेवक जत्था ने दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। ऋषिकेश में सिख युवा व्यापारी के साथ मारपीट और दस्तार व दाढ़ी की बेअदबी की घटना पर कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ व दशमेश सेवक जत्था के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रदेश में धर्म-संप्रदाय के नाम पर हो रहे उत्पीड़न की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग सरकार से की। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।
कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बलजीत सिंह व कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, दशमेश सेवक जत्था के पदाधिकारियों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर ऋषिकेश में हुई घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान पहाड़ी मूल के लोगों के अलावा यहां बसे प्रत्येक धर्म-संप्रदाय के लोग आंदोलन में भाग लेकर प्रदेश निर्माण में सहायक बने थे। लेकिन, आजकल धर्म-संप्रदाय के नाम पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना, राह चलते अभद्रता कर देना, समुदायों को निशाना बनाते हुए मारपीट करना, बेअदबी, रैली, जुलूस निकालना आदि की घटनाएं बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार को इस प्रकार की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। उत्तराखंड में निवास करने वाले हिंदु, मुस्लिम, सिख, इसाई आदि किसी भी धर्म के मानने वाले का उत्पीड़न नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने ऋषिकेश की घटना के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। ज्ञापन देने वालों में मनोज चौहान, दशमेश सेवक जत्था के सरदार हरमीत सिंह, प्रभजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, लकी, गुरप्रीत सिंह, विजय, जीवन सिंह, साजिद अली, इलम चंद्र मुल्तानी, ओम प्रकाश, वीरेंद्र सिंह, ध्वजवीर सिंह आदि शामिल रहे।