फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ban imposed on the supply of gas cylinders by big trucks

Dehradun News: बड़े ट्रकों से गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक

Sat, 01 Feb 2025 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ban imposed on the supply of gas cylinders by big trucks
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I- तपोवन रोड स्थित गैस गोदाम में बड़े ट्रकों से हो रही थी सिलिंडर की आपूर्ति
I
Iशहर की फ्रैंड्स कॉलोनी, तपोवन रोड स्थित गैस गोदाम में बड़े ट्रकों से सिलिंडर की आपूर्ति को डीएम सविन बंसल ने प्रतिबंधित कर दिया है। अब छोटे ट्रकों के जरिये ही गोदाम पर सिलिंडर की आपूर्ति होगी। मामले में जांच के बाद आदेश जारी किए गए हैं।
I
Iदरअसल, बीते दिनों डीएम की जनसुनवाई में विक्रम सिंह नेगी और अवधेश शर्मा निवासी फ्रैंड्स कॉलोनी ने शिकायत कर बताया था कि कॉलोनी के अंदर गैस गोदाम है। इसका निर्माण तब हुआ था, जब आसपास मकान नहीं बने थे। हर रोज गोदाम में बड़े-बड़े ट्रकों से 300 से 400 सिलिंडर की आपूर्ति होती है। वहीं, कॉलोनी के अंदर का रास्ता संकरा होने से मकानों की चहारदीवारी व छज्जों को नुकसान पहुंच रहा है। गोदाम में सिलिंडरों के भरे होने से हादसे का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन

I
I
I
Iडीएम ने मामले में एसडीएम कुमकुम जोशी और डीएसओ केके अग्रवाल को जांच के आदेश दिए थे। शुक्रवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए गैस गोदाम पर बड़े ट्रकों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया। साथ ही इंडेन ऑयल कॉर्पोरेशन को नियमों का पालन करते हुए छोटे ट्रकों (288 गैस सिलिंडर वाले वाहन) से ही गैस की आपूर्ति करने के आदेश दिए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed