फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bamboo will show you the way it will also help you deal with danger Bamboo Modern Stick in Uttarakhand News

Uttarakhand: बांस दिखाएगा रास्ता, खतरे से भी निपटने में करेगा मदद, जानें कैसे विकसित की गई बैंबू माडर्न स्टिक

Wed, 18 Sep 2024 11:23 AM IST
रेनू सकलानी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Sep 2024 11:23 AM IST
सार

बांस रेशा विकास परिषद की मदद से समूह ने बैंबू माडर्न स्टिक विकसित की है। इमरजेंसी और कैंप लाइट से लेकर टार्च और मोबाइल डिस्प्ले की भी सुविधा भी दी गई है।

विज्ञापन
Bamboo will show you the way it will also help you deal with danger Bamboo Modern Stick in Uttarakhand News
बांस - फोटो : Free Pic

विस्तार

बांस रास्ता दिखाएगा और खतरे से निपटने में मदद करेगा, यह बात चौंकने की हो सकती है, लेकिन ऐसा संभव हुआ है। बांस रेशा विकास परिषद के सहयोग से अल्मोड़ा के दुनाड़ के एक स्वयं सहायता समूह ने माडर्न बैंबू स्टिक को तैयार किया है। इस स्टिक में फ्लैश लाइट, कैंप लाइट से लेकर टार्च का भी काम करेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

इसके अलावा चलते-चलते मोबाइल पर बात करने के लिए डिस्प्ले की सुविधा भी है। इस स्टिक से आपात स्थिति में लाठी की तरह प्रहार कर बचाव भी कर सकते हैं। बांस एवं रेशा विकास परिषद के सहयोग से दुनाड़ में बांस हस्तशिल्प विकास समिति ने करीब दो साल पहले माडर्न बैंबू स्टिक विकसित करने पर काम शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए परिषद ने कामन फैस्लिटी सेंटर तैयार किया और टूल्स, मशीनरी को उपलब्ध कराया। इस समिति ने दुनाड़ में होने वाले बांस और लकड़ी से और स्थानीय लोगों को रोजगार देते हुए माडर्न बैंबू स्टिक को विकसित किया। अब इस स्टिक को मांग पर उड़ीसा वन विभाग को दिया जा रहा है।

इसके अलावा बांस रेशा विकास परिषद ने उत्तराखंड वन विभाग, आईटीबीपी आदि को पत्र लिखकर बहुउपयोगी स्टिक की जानकारी देते हुए क्रय करने का अनुरोध किया है।

कई सुविधाओं से लैस

परिषद के सीईओ मनोज चंद्रन कहते हैं कि बांस माडर्न स्टिक मूल्य और सुविधाओं के विकल्प के साथ कई अलग-अलग श्रेणी में तैयार की गई है। माडर्न बैंबू स्टिक में फ्लैश लाइट, कैंप लाइट, टार्च, मोबाइल चार्जर, ब्लूटुथ से मोबाइल को जोड़ने और डिस्प्ले और चलते-चलते मोबाइल से बातचीत की सुविधा दी गई है। यह स्टिक वन कर्मियों, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन कर्मियों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। इसमें कई घंटे रोशनी देने की व्यवस्था है, ऐसे में अंधेरे में यह रास्ता दिखाने और खतरा होने पर मददगार होगी।

ये भी पढ़ें...सुप्रीम आदेश: उत्तराखंड की तीन जेलों से छंटेगी कैदियों की भीड़, इन शर्तों के साथ बीएनएनएस का नया प्रावधान लागू

सोलर लाइट से कर सकते इसे चार्ज भी

बांस हस्तशिल्प विकास समिति के सचिव रवि टम्टा कहते हैं कि इसे सोलर लाइट के माध्यम से चार्ज भी किया जा सकता है। इसके अलावा सामान्य तौर पर चार्ज करने की सुविधा है। समिति ने स्थानीय उत्पादों संग तैयार करने का काम कर रही है। 25 स्थानीय लोगों को रोजगार दिया गया है। उनको घर से भी काम करने का विकल्प है। बताया, इसे उड़ीसा के वन विभाग को उपलब्ध कराया जा रहा है। अन्य जगहों पर संपर्क करने के साथ ई-कामर्स कंपनी (ऑनलाइन बिक्री) के लिए उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed