बालकृष्ण ने पीएम मोदी को लिखा खत, बताया यहां तो लूट मची है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बालकृष्ण ने एक खत भेजा है। जिसमें उन्होंने बताया कि यहां तो लूट मची है। इसे ठीक करो।
हरिद्वार के कनखल निवासी बालकृष्ण अग्रवाल ने पीएम मोदी के साथ ही उत्तराखंड के राज्यपाल डा. केके पॉल और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को पत्र लिखा। उसने बताया कि कैसे प्रदेश में लूट मची है।
निजी स्कूलों में महंगी फीस से अभिभावक त्रस्त
बालकृष्ण ने बताया कि निजी व कॉन्वेंट स्कूलों में अभिभावकों के शोषण का मुद्दा छाया हुआ है। तमाम सामाजिक व राजनीतिक संगठन स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने की आवाज बुलंद कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकारों की तरफ से सिर्फ चेतावनियां ही दी जा रही हैं।
हरिद्वार के निजी व कॉन्वेंट स्कूलों की मनमानी भी चरम पर है। लक्सर हरिद्वार मार्ग स्थित कॉन्वेंट स्कूल ने तीन साल में 50 प्रतिशत फीस बढ़ाकर अभिभावकों की कमर तोड़ दी है। लाटोवाली कनखल में ब्रह्म विहार फेस दो निवासी बालकृष्ण अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर फीस वृद्धि, यूनीफॉर्म व पसंदीदा प्रकाशकों की पुस्तकों के नाम पर अभिभावकों को लूटने की शिकायत की है।
कहा कि स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम का भी जमकर उल्लंघन हो रहा है। पीएम मोदी से निजी व कॉन्वेंट स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए सख्त कानून बनाने और राज्यों को दिशा निर्देश जारी करने की मांग की गई है।प्रधानमंत्री को भेजी गई चिट्ठी में फीस बढ़ोतरी का साल दर साल का ब्यौरा भेजा गया है।
यह भी बताया गया है कि री एडमिशन के नाम पर भी अभिभावकों की जेब खाली की जा रही है। एलकेजी, नर्सरी, यूकेजी जैसी कक्षाओं की फीस में ही 70 फीसदी तक का इजाफा किया गया है।