फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   balkrishn wrote a letter to PM Modi

बालकृष्ण ने पीएम मोदी को लिखा खत, बताया यहां तो लूट मची है

Mon, 01 May 2017 12:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 01 May 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
balkrishn wrote a letter to PM Modi
नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बालकृष्‍ण ने एक खत भेजा है। जिसमें उन्होंने बताया कि यहां तो लूट मची है। इसे ठीक करो।

विज्ञापन


हरिद्वार के कनखल निवासी बालकृष्ण अग्रवाल ने पीएम मोदी के साथ ही उत्तराखंड के राज्यपाल डा. केके पॉल और शिक्षा मंत्री अरव‌िंद पांडे को पत्र लिखा। उसने बताया कि कैसे प्रदेश में लूट मची है।

विज्ञापन

निजी स्कूलों में महंगी फीस से अभिभावक त्रस्त

balkrishn wrote a letter to PM Modi
Demo pic

बालकृष्‍ण ने बताया कि निजी व कॉन्वेंट स्कूलों में अभिभावकों के शोषण का मुद्दा छाया हुआ है। तमाम सामाजिक व राजनीतिक संगठन स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने की आवाज बुलंद कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकारों की तरफ से सिर्फ चेतावनियां ही दी जा रही हैं।

हरिद्वार के निजी व कॉन्वेंट स्कूलों की मनमानी भी चरम पर है। लक्सर हरिद्वार मार्ग स्थित कॉन्वेंट स्कूल ने तीन साल में 50 प्रतिशत फीस बढ़ाकर अभिभावकों की कमर तोड़ दी है। लाटोवाली कनखल में ब्रह्म विहार फेस दो निवासी बालकृष्ण अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर फीस वृद्धि, यूनीफॉर्म व पसंदीदा प्रकाशकों की पुस्तकों के नाम पर अभिभावकों को लूटने की शिकायत की है।
 
कहा कि स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम का भी जमकर उल्लंघन हो रहा है। पीएम मोदी से निजी व कॉन्वेंट स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए सख्त कानून बनाने और राज्यों को दिशा निर्देश जारी करने की मांग की गई है।प्रधानमंत्री को भेजी गई चिट्ठी में फीस बढ़ोतरी का साल दर साल का ब्यौरा भेजा गया है।

यह भी बताया गया है कि री एडमिशन के नाम पर भी अभिभावकों की जेब खाली की जा रही है। एलकेजी, नर्सरी, यूकेजी जैसी कक्षाओं की फीस में ही 70 फीसदी तक का इजाफा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed