फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baldev became the state president

Dehradun News: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बने बलदेव

Fri, 26 Dec 2025 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Baldev became the state president
देहरादून। केंद्रीय प्रबंध समिति कार्यकारिणी वर्ष 2025–2026 का प्रांतीय कार्यालय में गठन किया गया। निर्वाचन शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारियों के रूप में दिनेश गौसाई, रामचंद्र रतूड़ी, शिव नारायण तिवारी और नवीन कुकरेती को चुना गया। इस दौरान सर्वसम्मति से बलदेव प्रसाद को प्रदेश अध्यक्ष, दिनेश पंत को प्रदेश महामंत्री, विपिन बिजल्वाण को प्रदेश उप-महामंत्री, कार्यालय सहायक देहरादून और प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में अनुराग नौटियाल को चुना गया। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री ने कहा कि निगम एवं यात्रियों के हित में कुंभ मेले से पूर्व उत्तराखंड परिवहन निगम की स्वयं की स्वामित्व वाली बसों की खरीद परिषद की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निगम में कार्यरत संविदा एवं विशेष श्रेणी के कार्मिकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराया जाना प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed