{"_id":"77d10d89a7aae132e3e4f061cc7b4f1e","slug":"bal-adhikar-sanrakshan-ayog-angry-on-children-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बच्चों की मौत पर आयोग टाइट, DGP राइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में बच्चों की मौत पर आयोग टाइट, DGP राइट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के तेवर सख्त करते ही पुलिस मुख्यालय ने आयोग की ओर से मांगी गई पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी।
विज्ञापन
आयोग ने राज्य स्थापना से लेकर अब तक 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की सड़क हादसों में हुई मृत्यु के आंकड़ों की जिलेवार रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय से मांगी थी। पिछले एक साल से आयोग यह आंकड़े मांग रहा था। आयोग ने इस दौरान तीन रिमाइंडर भी भेजे पर पुलिस मुख्यालय से कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में आयोग ने सख्त रवैया अपनाते हुए 24 फरवरी को डीजीपी को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए कहा था।
आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र खंडूरी ने बताया कि करीब एक साल पहले आयोग ने पुलिस मुख्यालय से हादसों में जान गंवाने वाले बच्चों के जिलेवार आंकड़े मांगे थे। इस दौरान आयोग ने तीन रिमाइंडर भी भेजे। आयोग को मुख्यालय स्तर से इस मामले में सूचना तो दूर, यह तक सूचित नहीं किया गया कि आपके कार्यालय से इस संबंध में कार्रवाई के लिए अधीनस्थ पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय स्तर से लगातार इस मामले को लेकर सुस्ती बरती गई। जब आयोग ने 24 फरवरी को डीजीपी को तलब किया तो 22 फरवरी को ही सारी जानकारी पुलिस मुख्यालय ने आयोग को भेज दी। उन्होंने बताया कि जब जानकारी मिल गई है तो डीजीपी को तलब करने की जरूरत ही नहीं रह जाती है।
विज्ञापन