{"_id":"5963cd584f1c1b95418b47f5","slug":"bajrang-dal-protest-against-terrorist-attack-on-amarnath-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग हमले के विरोध में J&K पर बरसा बजरंगदल, फूंका आतंकवाद का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग हमले के विरोध में J&K पर बरसा बजरंगदल, फूंका आतंकवाद का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के खिलाफ बजरंग दल का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थाने के समीप आतंकवाद का पुतला फूंका। चेतावनी दी कि यदि अमरनाथ यात्रियों पर फिर हमला हुआ तो बजरंग दल के लोग जम्मू और कश्मीर सरकार को नहीं बख्शेंगे।
विज्ञापन
बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक कृष्ण गोपाल ने आक्रोश जताते हुए सवाल उठाया कि आखिर अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं की गई। आतंकियों ने निहत्थे और बेकसूर लोगों पर वार किया।
विज्ञापन
घटना से क्षुब्ध होकर दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने के समीप पुतला फूंकने का निर्णय लिया और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। उन्होंने घटना के लिए कश्मीर सरकार की लापरवाही को भी जिम्मेदार ठहराया। पुतला फूंकने वालों में योगेंद्र राणा, सूरज गोस्वामी, संदीप, आशीष, रविशंकर, सोनू कुमार, दिलीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
बता दें कि हमले में 6 अमरनाथ यात्रियों की मौत हुई है जबकि 18 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इस हमले के बाद आतंकियों की तलाश में सीआरपीएफ, सेना और जेकेपी के जवानों का संयुक्त तलाशी अभियान जारी है।